विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला में ट्रेन के नीचे आने से व्‍यक्ति की मौत, टुटू के लोगों ने रेलवे स्‍टेशन पर किया प्रदर्शन

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 01:20 PM (IST)

Shimla Train Accident राजधानी शिमला के उपनगर टूटू स्थित रेलवे स्टेशन पर सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने ...और पढ़ें

शिमला के टूटू स्थित रेलवे स्टेशन पर सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से एक टांग कट गई।
शिमला के टूटू स्थित रेलवे स्टेशन पर सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से एक टांग कट गई।

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Train Accident, राजधानी शिमला के उपनगर टूटू स्थित रेलवे स्टेशन पर सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से एक टांग कट गई। व्यक्ति की कुछ देर में ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी अस्‍पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद टूटू के स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और ट्रेनों को रोक दिया। बालूगंज थाना पुलिस और रेलवे पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं व लोगों को शांत करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शिमला में सड़क पर कोहरा जमने से टकराई आठ गाड़‍ियां, कुफरी और फागू के पास हुए हादसे में छह घायल

शिमला कालका हैरिटेज ट्रैक पर टाय ट्रेन चलती हैं। इनकी रफ्तार भी ज्‍यादा नहीं रहती, सीमित ही होती है। इस ट्रैक पर चलनी वाली ट्रेन में ज्‍यादातर पर्यटक ही सफर करते हैं। इस हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने ट्रेन को रोक दिया, इस कारण ट्रेन में सफर कर रहे पर्यटकों को भी काफी दिक्‍कत का सामना करना पड़ा।

ट्रेन की चपेट में आने से घायल व्‍यक्ति को लोगों ने शिमला के आइजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण हालात काफी खराब बनी हुई थी और उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। बताया जा यह टुटू में पेंटर का काम करता था।

मजाठ के पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोग एंबुलेंस रोड की मांग कर रहे हैं। इसके लिए रेलवे से एनओसी मांगी गई है, ताकि क्षेत्र के लिए सड़क निकाली जा सके। लेकिन अभी तक इसकी औपचारिकता को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक रेलवे प्रशासन के आला अधिकारी यहां नहीं आते तो रेल लाइन को बहाल नहीं होने दिया जाएगा। एक साल पहले भी स्थानीय लोगों ने यहां पर एंबुलेंस रोड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रेलवे लाइन को ही रोक दिया था।

कई पर्यटकों की ट्रेनें रद

रेलवे स्‍टेशन पर प्रदर्शन से कई ट्रेनें रद हुई हैं। शिमला से लौट रहे पर्यटकों को इसका खामियाजा उठाना पड़ा है। पर्यटकों का कहना था कि उनकी कालका और चंडीगढ़ से अगली ट्रेन है। इसकी उन्होंने बकायदा बुकिंग करवाई हुई है। लेकिन शिमला से ट्रेन लेट होने के कारण उनकी अगली ट्रेन छूट जाएगी। रेलवे अधिकारियों के समय पर न पहुंचने के कारण स्थानीय लोग यहां से उठने को तैयार ही नहीं थे। टूटू रेलवे स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी लगातार उनसे संपर्क कर रहे थे लेकिन दोपहर बाद तक भी लोग नहीं हटे थे।

यह भी पढ़ें: VIDEO: आइजीएमसी शिमला के पास प्रशासन ने गिराया भवन, वायरल वीडियो में किया जा रहा गलत दावा

यह भी पढ़ें: प्रतियोगिता में भाग न लेने से रोकने पर ऊना में उपायुक्‍त आवास पर धरने पर बैठी उत्‍तर प्रदेश की खो-खो टीम