सात से 17 सितंबर तक चलेगा शिक्षक पर्व, प्रधानमंत्री के संबोधन को स्कूल व कालेज में लाइव दिखाएगा विभाग
Shikshak Parv हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने अतुलनीय कार्य किए हैं। शिक्षा विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करती है। उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम है।
शिमला, जागरण संवाददाता। Shikshak Parv, हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने अतुलनीय कार्य किए हैं। शिक्षा विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करती है। उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम है। 2021 की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई है, इसमें कई बातों का उल्लेख है। नई शिक्षा नीति छात्रों और शिक्षकों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि एक समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, सतत विकास के लिए सभी टारगेट अचीव किए जा सकें। शिक्षक अनेक प्रकार की चुनौतियों में काम करता है। 7 से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाया जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे ले जाना अहम होगा। सात सितंबर को प्रधानमंत्री इसे लांच करेंगे। जिला और ब्लाक स्तर तक इस कार्यक्रम को सुनाएंगे। हर स्कूल, कॉलेज में प्रधानमंत्री को लाइव संबोधन सुनाया जाएगा।
उन्होंने कहा जयराम सरकार में रिकॉर्ड नई भर्तियां, प्रमोशन और नियमितीकरण किया गया है। विभाग में अभी भी नई भर्ती की प्रक्रिया चली है। सालों से नियमितीकरण की राह ताक रहे पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों को नियमित किया। उन्होंने कहा कि 5095 पदों पर भर्ती चल रही है, यह अपने आप में रिकॉर्ड है।
कोरोना काल में शिक्षकों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डोनेट दा मोबाइल शिक्षा साथी कार्यक्रम का अच्छा रिस्पांस मिला है। श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग भी 2100 फोन देगी। अब कोई भी बच्चा आनलाइन पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। सुरेश भारद्वाज शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने सारे काम लाइन में ला कर रखे थे, जिस कारण कोई दिक्कत मुझे विभाग चलाने में नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: Swarnim Vijay Mashaal Yatra: मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का स्वागत
यह भी पढें: हिमाचल के विद्यार्थी पाएंगे नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग, राज्यपाल ने लांच की स्वर्ण जयंती अनुशिक्षण योजना