Move to Jagran APP

Swarnim Vijay Mashaal Yatra: मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया स्‍वर्णिम विजय मशाल यात्रा का स्‍वागत

Swarnim Vijay Mashaal Yatra स्‍वर्णिम विजय मशाल आज हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची यहां मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने मशाल का स्‍वागत किया। 1971 भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष पर शुरू हुई विजय मशाल यात्रा शनिवार को पंडोह पहुंच गई थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 12:08 PM (IST)
स्‍वर्णिम विजय मशाल आज हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची, यहां मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने मशाल का स्‍वागत किया।

मंडी, जागरण संवाददाता। Swarnim Vijay Mashaal Yatra, स्‍वर्णिम विजय मशाल आज हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची, यहां मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने मशाल का स्‍वागत किया। 1971 भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष पर शुरू हुई विजय मशाल यात्रा शनिवार को पंडोह पहुंच गई थी। आज सेरी मंच पर मुख्‍यमंत्री ने विजय मशाल यात्रा का स्वागत किया। मुख्‍यमंत्री की ओर से इस दौरान 1971 के युद्ध बलिदानियों के स्वजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेना के ब्रिगेडियर आईपी नारायण, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित जिला के विधायक मौजूद रहे।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा विजय वर्ष भारत की पाकिस्तान पर जीत को याद दिलाता है। इसके साथ ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था। ये भारतीय जवानों की रणनीति शौर्य का उदाहरण है। पीएम मोदी ने इस विजय वर्ष की शुरुआत की थी। कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के 52 वीर शहीद हुए, इस दौरान 2 परमवीर, 12 सेना मेडल मिले। सीएम ने कहा हिमाचल के जवानों का योगदान हर युद्ध में रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अभी तब 1700 जवान शहीद हुए हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 4 परमवीर चक्र, 23 कीर्ति च्रक, प्रदेश के 1111 सैनिक सम्‍मानित हुए हैं। 1971 में 200 जवान शहीद हुए। प्रदेश में शहीदों, वीर नारियों और आश्रितों को हर सुविधा दी जा रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा हम शांति पसंद देश हैं, लेकिन भारत की और देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो या अन्य। जयराम ठाकुर ने कहा नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। सीएम ने कहा सरकार की ओर से 12 प्रतिशत आरक्षण के तहत रोजगार दिया जा रहा है, द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं को 10000 रुपये सहायता सहित अन्य सुविधाए मुहैया करवाई जा रही हैं।

मनाली से चलने वाले बाद विजय मशाल शनिवार दोपहर बाद पंडोह स्थित आर्मी के कैंप में रखी गई थी। कर्नल अनूप की निगरानी में यह मशाल पंडोह से रविवार सुबह 11 बजे सेरी मंच पर पहुंची। मुख्‍यमंत्री ने यहां विजय मशाल का हस्तांतरण किया व विजय साइकिल रैली को रवाना किया। विजय मशाल यात्रा के स्वागत के लिए सेरी मंच को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले सुबह रघुनाथ का पद्दर में नशा निवारण केंद्र का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह 9:30 बजे मंडी पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.