विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दवाओं के MRP में बड़ी लूट', हिमाचल के पूर्व CM शांता कुमार ने दिया केंद्र सरकार को कीमत तय करने का सुझाव

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:22 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा 137 कैंसर दवाओं की कीमतें कम करने की सराहना की है, जिससे रोगियों को सालाना 3000 करोड़ का लाभ होगा।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. केंद्र ने 137 कैंसर दवाओं की कीमतें घटाईं, शांता कुमार ने सराहा।

  2. रोगियों को सालाना 3000 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

  3. शांता कुमार ने सभी दवाओं की कीमतें दोबारा तय करने की मांग की।

संवाद सहयोगी, पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने कैंसर की लगभग 137 दवाओं की कीमतें कम कर सराहनीय काम किया है। इससे कैंसर रोगियों को हर साल तीन हजार करोड़ रुपये का लाभ होगा। शांता कुमार ने कहा कि राज्यसभा में रहते हुए वह वाणिज्य समिति की स्थायी समिति के अध्यक्ष बने थे।

समिति ने दवाओं की कीमतों का एक वर्ष तक अध्ययन किया था। उसकी रिपोर्ट में कहा गया था कि दवाओं की एमआरपी बड़ी लूट है। समिति ने सुझाव दिया था कि सरकार दवाओं की लागत पर 20 प्रतिशत लाभ जोड़कर कीमत तय करे। 

ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता बराबर

उसने यह भी कहा था कि डाक्टर रोगियों की पर्ची पर केवल जेनेरिक दवाएं लिखें। शांता कुमार के अनुसार, ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता बराबर होती है, लेकिन उनकी कीमतों में बड़ा अंतर है। 

6000 और 600 का फर्क

समिति की रिपोर्ट में बताया गया था कि कैंसर की एक दवा ब्रांडेड रूप में छह हजार रुपये की थी, जबकि भारत की एक कंपनी की जेनेरिक दवाई 600 रुपये में उपलब्ध थी। कैंसर की दवाओं की कीमतें घटाई गई हैं, लेकिन अन्य दवाओं पर भी एमआरपी के नाम पर यह लूट जारी है। उन्होंने सरकार से सभी दवाओं की कीमतें इसी तरह दोबारा तय करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: कीरतपुर-मनाली फोरलेन: 9 टनल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, झलोगी सुरंग की बोर तकनीक से जांची जाएगी मजबूती 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।