शादी से इन्कार पर वायरल कर दिया अश्लील वीडियो
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक लड़की ने एक लड़के को शादी से क्या इन्कार दिया। लड़के ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर ही वायरल कर दी। ...और पढ़ें

जेएनएन, पालमुपर : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक लड़की ने एक लड़के को शादी से क्या इन्कार दिया। लड़के ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर ही वायरल कर दी। यह मामला कांगड़ा जिला के थुरल में सामने आया है। थुरल क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।
पढ़ें: तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने करता रहा दुराचार, और अब....
लड़की ने पुलिस चौकी थुरल में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि थुरल क्षेत्र का एक लड़का उसे धोखे से एक होटल में ले गया। यहां उसने कुछ नशीली वस्तु खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसमें उसका एक साथी भी शामिल है। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। लड़की का आरोप है कि शादी से इन्कार करने पर उसने वीडियो को वायरल कर दिया है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि थुरल चौकी में ऐसी शिकायत आई है। मामला थाना पालमपुर को भेजा है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। लड़की का मेडिकल करवाया जाएगा व आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।