Rakesh Babli Death : हिमाचल कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली का Heart Attack से निधन
Rakesh Babli Death हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष राकेश बबली का शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। राकेश बबली शनिवार को पार्टी की बैठक लेने के बाद किसी और जगह बैठक के लिए रवाना हुए थे।
रामपुर बुशहर, संवाद सहयोगी। Rakesh Babli Death, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली का शनिवार सायं हृदयाघात से निधन हो गया।
रामपुर के समीप चौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम तस्वीर।
हमीरपुर जिले के बड़सर हलके के बिझड़ी के साथ बल्ह बिहाल निवासी 47 वर्षीय राकेश बबली शनिवार को कुल्लू के आनी में पार्टी की बैठक में भाग लेने के बाद किन्नौर में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए थे। सायं उनकी कार शिमला व किन्नौर की सीमा पर चौरा के समीप पहुंची तो उन्हें छाती में दर्द हुआ और तबीयत काफी बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें : Rakesh Babli Death : नहीं रहा ABVP का कर्मयोगी व कामगारों का प्रणेता
उन्हें खनेरी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चेक किया तो उनकी मौत हो चुकी थी। बबली की पार्थिव देह रामपुर से हमीरपुर स्थित घर लाई जा रही है। रविवार को बिझड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि-यकीन नहीं हो रहा कि बबली जी हमें छोड़कर चले गए, पार्टी के लिए यह अपूर्णीय क्षति है, इनकी कमी हमेशा खलेगी।
कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र के सदस्य किशोरी लाल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली का शनिवार को आनी पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए।
हिमाचल कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली का अंतिम pic.twitter.com/9c4cpGMynx— Virender Thakur (@VirenderKthakur) July 2, 2022