विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट-मंडी फोरलेन: निर्माण कंपनी ने स्कूल और गांव के रास्ते किए बंद, लोगों ने नूरपुर के विधायक से उठाई समस्या

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 01:17 PM (IST)

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते नूरपुर में स्कूल और गांवों के रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी ...और पढ़ें

नूरपुर में फोरलेन निर्माण से बंद हुए रास्ते की समस्या विधायक को बताते ग्रामीण। जागरण

नूरपुर में फोरलेन निर्माण से बंद हुए रास्ते की समस्या विधायक को बताते ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. फोरलेन निर्माण से नूरपुर में स्कूल और गांव के रास्ते बंद।

  2. ग्रामीणों ने विधायक रणवीर सिंह निक्का से समस्या उठाई।

  3. विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जनहित प्राथमिकता।

संवाद सहयोगी, नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के दौरान नूरपुर क्षेत्र में कंपनी ने स्कूल और गांव के रास्ते ही बंदकर दिए हैं। नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सुजंता पंचायत के वार्ड चार व पांच का दौरा कर फोरलेन निर्माण कार्य के चलते ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें निर्माण कार्य के कारण प्रभावित हो रहे गांव और स्कूलों के रास्तों सहित अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

स्कूल सहित श्मशानघाट का रास्ता भी बंद किया

ग्रामीणों ने विशेष रूप से स्कूल जाने वाले रास्ते और श्मशान घाट तक पहुंचने वाले मार्ग की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन दोनों रास्तों का जल्द निर्माण करवाने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो और ग्रामीणों को श्मशानघाट तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधायक ने दिया आश्वासन

विधायक रणवीर सिंह निक्का ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है, ताकि विकास कार्यों के चलते आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुजंता की प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान रिंकू ठाकुर सहित पंचायत के अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शिमला-मटौर फोरलेन: ट्विन टनल और रियुंद पुल से यातायात शुरू, 12 से 14 मिनट में पहुंचेंगे रानीताल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।