विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh Cloudburst: हवाई निरीक्षण के बाद रुलेहड़ पहुंचे मुख्‍यमंत्री, NDRF ने अब तक पांच लोगों को निकाला

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 13 Jul 2021 08:10 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 02:59 PM (IST)

Himachal Pradesh Cloudburst शाहपुर के रुलेहड़ में सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर चलाया हुआ है। अब तक ...और पढ़ें

शाहपुर के रुलेहड़ गांव में भूस्‍खलन के बाद राहत कार्य में जुअी एनडीआरएफ टीम व हवाई निरीक्षण करते मुख्‍यमंत्री।
शाहपुर के रुलेहड़ गांव में भूस्‍खलन के बाद राहत कार्य में जुअी एनडीआरएफ टीम व हवाई निरीक्षण करते मुख्‍यमंत्री।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Cloudburst, विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रुलेहड़ में सुबह छह बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर चलाया हुआ है। अब तक पांच लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है। वहीं, मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने रुलेहड़ में प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर हवाई निरीक्षण के बाद गगल एयरपोर्ट से गाड़ी में बोह के रुलेहड़ गांव के लिए निकल गए। बताया जा रहा है मुख्‍यमंत्री कल यानी बुधवार को जिला में हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यहां पर मलबे में दबे 15 लोगों में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि पांच को बचाव दल ने जिंदा बाहर निकाल लिया है। आधी रात को सात साल के दो बच्‍चों को जिंदा निकाल लिया गया है। वहीं नौ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं और मलबा बहुत अधिक मात्रा में है। रुलेहड़ में सोमवार सुबह भूस्‍खलन होने से तीन घर पूरी तरह से मलबे में दब गए थे, जबकि कुल 10 घरों को नुकसान पहुंचा है। पंचायत भवन व पशुपालन विभाग की डिस्‍पेंसरी भी मलबे की चपेट में आ गई है।

यह भी पढ़ें: Boh Landslide: रुलेहड़ गांव में मलबे में अपनों की तलाश, तस्‍वीरों में देखिए तबाही का मंजर

 

जिलाधीश कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया वह खुद इस रेस्क्यू आपरेशन में टीम का हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे रेस्क्यू टीम ने अपना काम फिर शुरू कर दिया है। पर्यटन स्‍थल धर्मशाला में भी सोमवार को भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। भागसू नाग में नाला डायवर्ट होने से कई वाहन बह गए। इनमें अधिकतर वाहन यहां घूमने आए पर्यटकों के थे।

एसपी, डीएसपी व एसडीएम मौके पर डटे

फील्ड कानूनगो टेक चंद, ऑफिस कानूनगो, अक्षय कुमार, पटवारी अरुणेश, एसडीएम शाहपुर, डीएसपी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। 50 के करीब एनडीआरएफ के जवान कार्य में जुटे हैं। जबकि तीन से अधिक जेबीसी सहित अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। पील्ड कानूनगो टेक चंद ने बताया कि उन्होंने इस इलाके की मैपिंग की थी, लेकिन आज यहां पर सिर्फ और सिर्फ मलबा ही है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर एनडीआरएफ की टीम काम कर रही है। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है।

इनका नहीं लगा अभी तक कोई सुराग

लापता लोगों में भीम सिंह, कैंचना देवी, शिव प्रसाद, सुभाष चंद, सब्बू देवी डेढसाल, शिव कुमार, दो बच्चे और लापता है। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

छह मकान बह गए

जिला कांगड़ा में मूसलधार बारिश ने सोमवार को कहर बरपाया। भागसूनाग में नाले का बहाव बदलने से कारें व मोटरसाइकिल बह गए। चैतड़ू और शिला में खड्ड में बाढ़ आने से किनारे बसे छह मकान बह गए। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला व राजोल के पास दो पुल क्षतिग्रस्त हुए हैैं, जिससे आवाजाही प्रभावित रही। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। प्रदेश के अन्य भागों में नुकसान हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: हिमाचल के सात जिलों में आज भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: Advisory for Tourists: हिमाचल में भारी बारिश के बाद सरकार ने पर्यटकों के लिए जारी की एडवायजरी

बिजली पानी के लिए 12 बजे तक का समय

उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने बताया कि बिजली विभाग को बिजली की आपूर्ति दोपहर 12 बजे तक बहाल करने को कहा है। इसी तरह से आइपीएच व अन्य विभागों को अपना कार्य तेज गति से करने व दोपहर तक लोगों को बिजली पानी की कोई समसया न हो इसके लिए कार्य तेज गति से करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: WATCH VIDEO: हिमाचल में आफत की बारिश: भागसू नाग में गाड़‍ियां बही, भूस्‍खलन में दबे 10 घर, देखिए तस्‍वीरें