मटौर बैली ब्रिज निर्माण से पठानकोट-मंडी हाईवे और वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक जाम, कब तक सामान्य होगा यातायात?
मटौर बैली ब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पठानकोट-मंडी हाईवे और वैकल्पिक मार्गों पर यातायात बाधित हो रहा ...और पढ़ें

मटौर में पुल निर्माण के कारण जमानाबाद अब्दुलापुर रोड पर लगा जाम। जागरण
HighLights
मटौर बैली ब्रिज निर्माण से यातायात व्यवस्था प्रभावित।
पठानकोट-मंडी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा।
बुधवार रात तक कार्य पूरा होने की उम्मीद।
जागरण टीम, मटौर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर मटौर वैली ब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। मुख्य पुल पर यातायात का दबाव बढ़ने के साथ ही वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वैकल्पिक मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार सुबह जमानाबाद-अब्दुल्लापुर सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात धीमा पड़ गया।
परेशान हुए लोग
इस कारण ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के व्यस्त समय में जाम लगने से कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते चार नवंबर को मटौर पुल पर यातायात वन-वे है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
की है वैकल्पिक व्यवस्था
पठानकोट से कांगड़ा की ओर आने वाले वाहन चालक जमानाबाद-अब्दुल्लापुर सड़क का वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, कांगड़ा से पठानकोट की ओर जाने वाले वाहन पुल से होकर गुजर सकेंगे।
वाहनों का दबाव बढ़ने से लग रहा जाम
निर्माण कार्य के चलते मुख्य पुल और वैकल्पिक मार्ग दोनों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
यातायात में किए गए बदलाव के बीच वाहन चालकों को निर्धारित मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान आवाजाही प्रभावित न हो।
गगल से वाया शीला चौक भी जा रहे वाहन
मटौर में वैली ब्रिज मरम्म्मत कार्य के चलते जाम से बचने के लिए कई लोगों ने गगल से वाया शीला चौक मलां पालमपुर जाने में ही बेहतरी भी समझी। इस तरह पालमपुर की और पठानकोट जाने वाले वाहन चालकों ने जाम से बचने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करना भी बेहतर समझा।
कब तक खुलेगा बैली ब्रिज
बुधवार रात तक वैली ब्रिज का कार्य पूरा होने तक व्यवस्था ऐसे ही रहेगी। अगर बुधवार रात तक वैली ब्रिज का कार्य पूरा हो गया तो कल वीरवार से बैली ब्रिज यातायात के लिए खुल जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।