विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश के लिए बलिदान फौजी की बहन 5 साल से नौकरी के लिए भटक रही, CM सुक्खू से गुहार लगाने धर्मशाला पहुंची

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 01:44 PM (IST)

देश के लिए बलिदान हुए सैनिक विशाल कुमार की बहन शिवानी को पांच साल से नौकरी का इंतजार है, जबकि ...और पढ़ें

बलिदानी विशाल कुमार की बहन शिवानी तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में पहुंची।

बलिदानी विशाल कुमार की बहन शिवानी तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में पहुंची।

HighLights

  1. बलिदानी सैनिक की बहन को पांच साल से नौकरी नहीं।

  2. शिवानी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर की सभी परीक्षाएं पास कीं।

  3. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हस्तक्षेप की अपील।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। देश की रक्षा करते हुए बलिदान हुए सैनिक के परिवार को पांच साल बाद हिमाचल सरकार से राहत नहीं मिल पाई है। बलिदानी के परिवार को रोजगार के अधिकार के तहत आवेदन करने के बावजूद सैनिक की बहन को पांच साल से नियुक्ति का इंतजार है। धर्मशाला क्षेत्र की शिवानी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द नियुक्ति दिलाने की मांग की है।

शिवानी के भाई स्वर्गीय विशाल कुमार ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। भाई की बलिदान के बाद परिवार को मिलने वाले रोजगार के अवसर के तहत शिवानी ने सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पद के लिए आवेदन किया था।

परीक्षाएं उत्तीर्ण कर भी नहीं मिला रोजगार

शिवानी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित सभी परीक्षाएं उन्होंने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली हैं, लेकिन वर्ष 2021 से अब तक उन्हें किसी भी विभाग में पद आवंटित नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी रखी बात

उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर भी इस मामले को उठाया था। वहां से मिले जवाब में बताया गया कि संबंधित विभाग की ओर से अभी तक पद के लिए रिक्विजिशन (मांगपत्र) प्राप्त नहीं हुई है। इस कारण सभी निर्धारित परीक्षाएं पास करने के बावजूद उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।

सीएम से आग्रह

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में शिवानी ने आग्रह किया है कि उनके मामले का व्यक्तिगत संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी मांग की है कि उन्हें केवल डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के अनुरूप विभिन्न विभागों में उपलब्ध किसी भी अन्य रिक्त पद पर नियुक्ति देने के लिए भी विचार किया जाए।

शिवानी ने कहा कि बलिदानी सैनिक के परिवार की सदस्य होने के नाते वह लंबे समय से रोजगार मिलने की उम्मीद लगाए बैठी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई कर परिवार को राहत प्रदान करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा, 3 साल में दुष्कर्म के 1386 मामले; घरेलू हिंसा की 19526 शिकायतें दर्ज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।