Move to Jagran APP

Mandi By Election: मुख्‍यमंत्री ने सराज के भराड़ी बूथ पर पत्‍नी व बेट‍ियों संग किया मतदान, बाली को किया याद

Mandi By Election हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है। कोविड प्रोटोकाल की पालना करते हुए इसलिए सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। प्रदेश व केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 01:31 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 01:31 PM (IST)
Mandi By Election: मुख्‍यमंत्री ने सराज के भराड़ी बूथ पर पत्‍नी व बेट‍ियों संग किया मतदान, बाली को किया याद
भराड़ी स्कूल पोलिंग बूथ पर मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना ठाकुर, बेटी चंद्रिका ठाकुर व प्रियंका ठाकुर के साथ मतदान किया।

मंडी, जागरण संवाददाता। Mandi By Election, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है। कोविड प्रोटोकाल की पालना करते हुए इसलिए सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है। कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेश में विकास की यात्रा को थमने नहीं दिया है। सराज की गृह पंचायत के भराड़ी स्कूल  पोलिंग बूथ पर मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना ठाकुर, बेटी चंद्रिका ठाकुर व प्रियंका ठाकुर के साथ मतदान किया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Himachal By Election: देश के प्रथम मतदाता 104 वर्षीय श्‍याम सरन नेगी के लिए बिछेगी रेड कार्पेट, जानिए

यह भी पढ़ें: LIVE Himachal Pradesh By Election: भरमौर और लाहुल के भाजपा विधायक पर पोलिंग स्‍टेशन में प्रचार करने का आरोप, आयोग से शिकायत

इस मौके पर उन्होंने पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा जीएस बाली पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। दिल्ली एम्स में उनका उपचार चल रहा था। जीएस बाली की छवि अलग होने के साथ साथ उनके संबंध कांग्रेस पार्टी के नेताओं  के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से भी अच्छे रहे हैं। उनके काम करने का तरीका भी अलग था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 2022 से पहले हो रहा उपचुनाव तय करेगा कई नेताओं का भविष्‍य, मंडी संसदीय सीट पर सबकी नजर

यह भी पढ़ें: वीरभद्र के बाद हिमाचल के वरिष्‍ठ नेताओं में शीर्ष पर था बाली का नाम, मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में भी थे आगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.