विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौरा में हत्या मामले में फरार आरोपित 8 महीने बाद बिहार से गिरफ्तार, हिमाचल पुलिस घर से उठा लाई शातिर को

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 03:18 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश की इंदौरा पुलिस ने हत्या के एक मामले में 8 महीने से फरार चल रहे आरोपित राम प्रसाद महतो को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। 

इंदौरा पुलिस टीम ने हत्या आरोपित को बिहार से गिरफ्तार किया है।

इंदौरा पुलिस टीम ने हत्या आरोपित को बिहार से गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. आरोपित राम प्रसाद महतो बिहार से गिरफ्तार।

  2. इंदौरा पुलिस ने 8 महीने बाद की गिरफ्तारी।

  3. सुमेर साहनी की हत्या का था आरोपित।

मुकेश सरमाल, भदरोआ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की इंदौरा थाना की पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 50 वर्षीय राम प्रसाद महतो निवासी दमदहा घाट, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपित पर 13 मार्च 2026 को सुमेर साहनी की हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बचता आ रहा था।

लगातार ठिकाने बदल रहा था शातिर

जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश में कई बार दबिश दी, लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बच निकलने में कामयाब रहा। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसके बावजूद इंदौरा पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी।

पूर्णिया में घर से की गिरफ्तारी

आखिरकार एएसआई भागा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम को बिहार भेजा गया। टीम ने जिला पूर्णिया स्थित आरोपित के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के हाथ लगी कामयाबी

कई महीनों से फरार चल रहे आरोपित की दूसरे राज्य से गिरफ्तारी को इंदौरा पुलिस की अहम कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस आरोपित के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

यह भी पढ़ें: संकट मोचन मंदिर शिमला से सोने-चांदी के धार्मिक आभूषण चुराकर जंगल में छिपाए, पुलिस ने 22 दिन में की बरामदगी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।