विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की 15 सदस्यीय टीम घोषित, अर्पित गुलेरिया सहित कांगड़ा के 4 खिलाड़ी शामिल

By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने बीसीसीआई रणजी ट्राफी एलीट 2026-27 के लिए 15 सदस्यीय पुरुष सीनियर टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी पुखराज मान करेंगे।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की रणजी टीम घोषित हो गई है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की रणजी टीम घोषित हो गई है।

HighLights

  1. एचपीसीए ने रणजी ट्राफी 2026-27 के लिए टीम घोषित की।

  2. पुखराज मान को 15 सदस्यीय हिमाचल टीम का कप्तान बनाया गया।

  3. कांगड़ा के चार खिलाड़ी टीम में, पहला मैच हरियाणा से।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने बीसीसीआई रणजी ट्राफी एलीट 2026-27 के लिए राज्य की पुरुष सीनियर टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी पुखराज मान को सौंपी गई है। टीम में कांगड़ा जिले के चार खिलाड़ियों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्लेयर्स को जगह मिली है।

टीम में हमीरपुर के शुभम अरोड़ा, कांगड़ा के आकाश वशिष्ठ, अर्पित गुलेरिया और इनेश महाजन, एलएंडएस के हर्षित संदल, पेशेवर श्रेणी के आर्यमान धालीवाल, निहाल वढेरा और कप्तान पुखराज मान, शिमला के जितेंद्र, मुकुल नेगी और वैभव काल्टा, सोलन के दिवेश तथा ऊना के अमनप्रीत सिंह, हृतिक कालिया और नितिन शर्मा शामिल हैं।

ये होंगे कोच

टीम के मुख्य प्रशिक्षक विनीत सक्सेना होंगे, जबकि गेंदबाजी प्रशिक्षक गगनदीप सिंह, क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षक शकुन सैनी, फिजियो सौरव ठाकुर, शक्ति एवं अनुकूलन प्रशिक्षक (एसएंडसी) जरनैल सिंह, वीडियो विश्लेषक राज किरीट कपाड़िया, मालिश विशेषज्ञ बृजेश शर्मा, साइड आर्म प्रशिक्षक भूपेश्वर और पुनीत सैनी तथा प्रबंधक राजेश पुरी होंगे।

हरियाणा के खिलाफ पहला मैच

हिमाचल अपना पहला मुकाबला 11 से 14 अक्टूबर तक लाहली में हरियाणा के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 18 से 21 अक्टूबर तक बिलासपुर में मुंबई, 26 से 29 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में चंडीगढ़ और 2 से 5 नवंबर तक धर्मशाला में राजस्थान से मुकाबला होगा। रणजी ट्राफी के दूसरे चरण में हिमाचल का सामना 17 से 20 जनवरी 2027 तक तमिलनाडु से होगा, जिसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है। 

धर्मशाला में जनवारी में होगा मैच

इसके बाद 24 से 27 जनवरी को धर्मशाला में उत्तराखंड और 1 से 4 फरवरी 2027 तक धर्मशाला में रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने टीम और मुकाबलों की जानकारी जारी की है। उन्होंने प्रदेश की टीम की जीत को लेकर एचपीसीए की ओर से शुभकामनाएं भी हैं।

यह भी पढ़ें: एशियाई खेलों के बाद ओलंपिक का सपना होगा पूरा, चंबा की सीमा से मिलेंगी नीता अंबानी; कड़े संघर्ष से पहुंची मुकाम पर