विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के कांगड़ा में भीषण सड़क हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; 3 की मौत और 27 घायल

Published: Fri, 10 Apr 2026 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2026 04:16 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एनएच-503 पर ढलियारा के 'खूनी मोड़' के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पंजाब से ...और पढ़ें

ढलियारा के खूनी मोड़ पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल

ढलियारा के खूनी मोड़ पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल

HighLights

  1. ट्रैक्टर-ट्राली 90 फीट गहरी खाई में गिरी

  2. ब्रेक फेल होने से हुआ दर्दनाक हादसा

  3. पंजाब से आए कई श्रद्धालु हुए घायल

जागरण संवाददाता, डाडासीबा (कांगड़ा)। एनएच-503 पर ढलियारा स्थित ‘खूनी मोड़’ के पास राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 3 की मौत और 27 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।  एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026-04-10 at 16.40.39

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला से श्रद्धालुओं का एक समूह ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर देवी दर्शन के लिए हिमाचल आया हुआ था। श्रद्धालुओं ने पहले चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और इसके बाद ज्वालामुखी मंदिर के लिए रवाना हुए थे।

WhatsApp Image 2026-04-10 at 13.58.06 (1)

बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रैक्टर ढलियारा के खतरनाक ‘खूनी मोड़’ के पास पहुंचा, अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रैक्टर-ट्राली सीधी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Image 2026-04-10 at 13.58.06

घटना के समय सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को खाई से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। फिलहाल हादसे में घायल लोगों की संख्या और स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

दुर्घटना में तीन मृतकों के नाम व पते

1. मंगल सिंह (50), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी गांव भंडाल धोना, जिला कपूरथला, पंजाब
2. मनप्रीत सिंह (22), पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव भंडाल धोना, डाकघर सिधवा धोना, जिला कपूरथला, पंजाब
3. गुरशरण सिंह, पुत्र परमजीत सिंह, निवासी गांव भंडाल धोना, डाकघर सिधवा धोना, जिला कपूरथला, पंजाब

 

यह भी पढ़ें- वृंदावन में बड़ा हादसा, मुक्तसर के श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पलटी; 32 लोग डूबे, बचाव अभियान जारी