विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल की सुषमा वर्मा और हरलीन देओल का BCCI महिला सीनियर टीम में चयन, चार खिलाड़ी स्टैंडबाई सूची में

By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 07 Nov 2026 12:17 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Nov 2026 12:43 PM (GMT+05:30)

बीसीसीआई महिला सीनियर इंटर-जोनल टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल की सुषमा वर्मा और हरलीन देओल का नॉर्थ जोन टीम में ...और पढ़ें

हिमाचल की महिला खिलाड़ी हरलीन देओल और सुषमा वर्मा। जागरण आर्काइव

हिमाचल की महिला खिलाड़ी हरलीन देओल और सुषमा वर्मा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सुषमा वर्मा और हरलीन देओल का नॉर्थ जोन टीम में चयन।

  2. चार अन्य एचपीसीए खिलाड़ी स्टैंडबाई सूची में शामिल।

  3. शिवानी शर्मा नॉर्थ जोन टीम की सहायक कोच बनीं।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक गुवाहाटी में आयोजित होने वाली महिला सीनियर इंटर-जोनल टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की दो खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन टीम में चयन हुआ है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि 5 नवंबर को चंडीगढ़ में आयोजित सीनियर महिला नॉर्थ जोन चयन समिति की बैठक में हिमाचल की सुषमा वर्मा (शिमला) और हरलीन देओल (कांगड़ा) का नॉर्थ जोन टीम के लिए चयन किया गया है। 

चार खिलाड़ी स्टैंडबाई सूची में 

इसके अलावा एचपीसीए की चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाई सूची में शामिल किया गया है। इनमें यमुना राणा (कुल्लू), शिवानी सिंह (मंडी), हिमांशी मेहता (शिमला) और सोनल ठाकुर (मंडी) शामिल हैं। 

शिवानी को कोच का जिम्मा

एचपीसीए के लिए एक और गौरव की बात है कि संघ की शिवानी शर्मा को इस टूर्नामेंट के लिए नार्थ जोन टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। 

24 नवंबर को पहला मैच

गुवाहाटी में होने वाले टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को सेंट्रल जोन के खिलाफ करेगी। इसके बाद 26 नवंबर को ईस्ट जोन, 28 नवंबर को नार्थ ईस्ट जोन, 30 नवंबर को वेस्ट जोन और 2 दिसंबर को साउथ जोन के खिलाफ मुकाबला होगा। टूर्नामेंट का नाकआउट मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा। 

एचपीसीए ने खिलाड़ियों को दी बधाई

एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों और सहायक कोच शिवानी शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी और कोच अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आगामी टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ जोन टीम को शुभकामनाएं भी दीं।


यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार 1200 JBT शिक्षक भर्ती करेगी, तैनाती का फार्मूला भी तय; मुख्यमंत्री को भेजी नियुक्ति की फाइल 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।