विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: रोहतांग और शिंकुला दर्रे में हिमपात से तापमान में गिरावट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Tue, 18 Oct 2022 07:46 AM (IST)

Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में पहाड़‍ियों में हुए ताजा हिमपात से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में पहाड़‍ियों में हुए ताजा हिमपात से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल प्रदेश में पहाड़‍ियों में हुए ताजा हिमपात से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

शिमला/मनाली, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में पहाड़‍ियों में हुए ताजा हिमपात से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष कोई बदलाव नहीं आया है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट नारकंडा में 2.7, पालमपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस तक आई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी।

पर्यटकों ने की फाहों में मस्‍ती

सोमवार को रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरु हो गया है। लेह आ जा रहे पर्यटकों ने सोमवार को बर्फ के फाहों के आनंद उठाया। मनाली में पर्यटकों की आमद कम है लेकिन दिवाली के दौरान पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। हल्की बर्फ़बारी के बीच मनाली लेह, ग्रांफू काजा, दारचा पददुम व तांदी संसारी मार्ग में वाहनों की आवाजाही सुचारू है। रोहतांग दर्रे में भी सोमवार को पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद उठाया।

पहाड़‍ियों पर लगातार गिर रहे फाहे

रोहतांग के उस पार सीबी 13 व 14 सहित शिंकुला व बारालाचा की ऊंची पहाड़ियों, लेडी ओफ केलंग, नीलकंठ जोत सहित सभी उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मनाली की ओर भी चंद्रखणी, रोहतांग की चोटियां, मकरवेद शिकरवेद, दशौहर, धुंधी जोत, हनुमान टिब्बा, भृगु सहित समस्त उंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। वाहन चालक जगदीश व नरेंद्र ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय धूप खिली लेकिन दोपहर बार लेह मार्ग के तंगलंगला व बारालाचा दर्रे में बर्फबारी हुई। लेह आने जाने वाले पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया।

प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

वाहन चालक विक्रम ने बताया कि शिंकुला दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिरे। उन्होंने बताया कि ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है। पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने वाहन चालकों व पर्यटकों से आग्रह किया कि मौसम की परिस्थितियों को देखकर ही सफर करें। हिमपात होने की सूरत में सफर से बचें।

पढ़ें चुनावी खबरें:

Himachal Election: हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्‍कर, जानिए दोनों की मजबूती व कमजोरी, आप भी प्रयासरत

Himachal Election 2022: संसदीय बोर्ड लेगा मंत्रियों के हलके बदलने व धूमल पर फैसला, 12 प्रत्‍याशियों पर भी मंथन

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • शिमला,11.4,21.6
  • सुंदरनगर,11.6,29.2
  • भुंतर,10.3,27.3
  • कल्पा,5.2,20.0
  • धर्मशाला,14.2,27.5
  • ऊना,15.2,32.8
  • नाहन,17.1,26.0
  • केलंग,3.0,17.1
  • सोलन,10.2,26.0