कूच बिहार ट्रॉफी के लिए हिमाचल की अंडर-19 टीम घोषित, कांगड़ा के चार खिलाड़ियों को मौका
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के लिए अंडर-19 पुरुष टीम की घोषणा की है। सोलन के नौनिहाल अटलस कप्तान और बिलासपुर के आदित्य कटारिया उपकप्तान होंगे।

एचपीसीए ने हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 टीम घोषित कर दी है।
HighLights
हिमाचल की अंडर-19 टीम कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित।
सोलन के नौनिहाल अटलस कप्तान, बिलासपुर के आदित्य कटारिया उपकप्तान बने।
कांगड़ा जिले के चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी (चार दिवसीय) 2026-27 के लिए हिमाचल की अंडर-19 पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। घोषित 18 सदस्यीय टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को जगह दी गई है। टीम में कांगड़ा जिले के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
नौनिहाल को कमान
सोलन के नौनिहाल अटलस कप्तान व बिलासपुर के आदित्य कटारिया उपकप्तान हैं। व शुहुल शाह सोलन, आदित्य(चंबा), अनिकेत ठाकुर, किशन कुमार व साहिल कुमार - (हमीरपुर), आदिल राणा, अंश धीमान, अर्जुन पठानिया व शिवम शर्मा (कांगड़ा), अमनदीप ठाकुर ( कुल्लू), दिव्यांश ठाकुर व मंथन गुरंग (मंडी),साहिल चौहान (शिमला), हार्दिक शर्मा व जपनीत सिंह (सिरमौर), लक्षित ठाकुर( ऊना) शामिल हैं।
वहीं, रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में हमीरपुर के ओम महादेव और सोलन के युवराज सिंह को रखा गया है।
26 नवंबर से राजस्थान के खिलाफ अभियान
कूच बिहार ट्रॉफी में हिमाचल का पहला मुकाबला 26 से 29 नवंबर तक राजस्थान के खिलाफ हमीरपुर के अमतर मैदान में खेला जाएगा। इसके बाद टीम 3 से 6 दिसंबर तक रोपड़ में पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी। तीसरा मुकाबला 11 से 14 दिसंबर तक अमतर में हैदराबाद के खिलाफ होगा।
दिल्ली व चंडीगढ़ से भी मैच
वहीं 18 से 21 दिसंबर तक दिल्ली के खिलाफ और 26 से 29 दिसंबर तक चंडीगढ़ के खिलाफ हिमाचल के मुकाबले निर्धारित हैं। इन दोनों मैचों के आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
हेमंत व मुकेश कोच
एचपीसीए ने टीम के साथ सहयोगी स्टाफ की भी घोषणा की है। हेमंत डोगरा को मुख्य कोच, मुकेश शर्मा को गेंदबाजी कोच और रोहित कालिया को सहायक कोच की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजिंदर नाहटा फिजियो, अंकुश आदित्य ट्रेनर, अंकित अरोड़ा वीडियो एनालिस्ट, संदीप कुमार साइड आर्म, भूपेंद्र सिंह चौहान मसाजर और विवेक धीमान टीम मैनेजर होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।