Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra Landslide: कांगड़ा एयरपोर्ट के पास नहीं थम रहा भूस्खलन, बनोई से लदवाड़ा तक लग गया वाहनों का जाम

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 11:26 AM (IST)

    Kangra Airport landslide हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कांगड़ा एयरपोर्ट के पास भूस्खलन हुआ जिससे मंडी-पठानकोट हाईवे करीब ढाई घंटे तक बाधित रहा। सुबह साढ़े 7 बजे मलबा गिरने से यातायात रुक गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 10 बजे एक तरफा मार्ग बहाल होने से कुछ राहत मिली लेकिन मलबा गिरने से जाम जारी रहा।

    Hero Image
    कांगड़ा एयरपोर्ट के पास भारी भूस्खलन के कारण फंसे वाहन व लोग। जागरण

    जागरण टीम, गगल (कांगड़ा)। Kangra Airport landslide, हिमाचल प्रदेश में रातभर भारी बारिश के कारण जगह-जगह नुकसान हुआ है। कांगड़ा एयरपोर्ट की पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सुबह मंडी-पठानकोट हाईवे करीब ढाई घंटे बंद रहा। सुबह साढ़े 7 बजे भारी मलबा गिरने के कारण हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। हाईवे के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 7:30 बजे लगा जाम 10:00 बजे एक तरफा मार्ग बहाल होने से कुछ हद तक खुल पाया। लेकिन इसके बाद भी लगातार हाईवे पर जाम लग रहा है, क्योंकि पहाड़ी से मलबा लगातार नीचे आ रहा है। 

    आज स्थिति यह हो गई कि सभी बसें ढाई से तीन घंटे लेट हो गईं और कई अपने गंतव्य तक पहुंचने में असफल रही। जाम इतना ज्यादा लगा था कि बनाेई से लदवाड़ा तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। वहीं, कुठमां से गग्गल चौक तक जाम लग गया। इस कारण धर्मशाला व कांगड़ा दोनों तरफ भी यातायात प्रभावित हुआ। 

    यह भी पढ़ें- Kangra News: एयरपोर्ट की पहाड़ी से गिर रहे मलबे ने किया नाक में दम, ...तो बंद हो सकती हैं उड़ानें?

    पहाड़ी से अभी भी लगातार पानी और मलबा गिर रहा है। मशीनरी मौके पर तैनात है व मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन और मलबा नीचे आ जाने से वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: जवाली अस्पताल के पास भूस्खलन की चपेट में आए 9 लोग, भवन को भी बना खतरा