Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: भरमौर में बोले मुकेश, भाजपा वेंटीलेटर पर, यह बीमारी डाक्‍टर को भी चपेट में लेगी

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 02:40 PM (IST)

    Himachal Pradesh Election 2022 Mukesh Agnihotri हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्‍ट्रपति भी आ जाएं तो भी भाजपा नहीं जीत सकती।

    Hero Image
    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भरमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए।

    मैहला, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Election 2022, Mukesh Agnihotri, भाजपा की सरकार वेंटिलेटर पर पड़ी है। डाक्टर, हकीम इस बीमारी का इलाज नहीं कर सकता। बीमारी भी ऐसी कि डाक्टर को भी चपेट में ले लेगी। यह तंज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को भरमौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर कसा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति भी आ जाएं, वो भी भाजपा को नहीं जीता सकते। मुकेश ने कहा जयराम में दम है तो इस बार अपने नाम पर वोट मांगकर बताएं। जिस मुख्यमंत्री से अपने घर का हवाई अड्डा नहीं बन पाया वो भरमौर का क्या विकास करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जो चला गया, वो चला गया, हम सरकार बनाएंगे : मुकेश

    मुकेश ने कहा मतदान को अब महज 11 दिन ही शेष रह गए हैं। ठाकुर सिंह भरमौरी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने भरमौर का नाम प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रोशन किया है। हर्ष महाजन पर तंज कसते हुए कहा कि जो चला गया वो चला गया। हम सरकार बनाएंगे। ठाकुर सिंह भरमौरी विस क्षेत्र भरमौर को 50 साल आगे ले जाएंगे। सरकार बनते ही महिलाओं को दिसंबर माह से 1500 रुपये हर माह आना शुरू हो जाएगा। 300 यूनिट बिजली तक कोई बिल नहीं आएगा।

    पहली कैबिनेट में ओपीएस का वादा

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में बंद की। कांग्रेस पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल करेगी। चंबा से पांचों सीटें कांग्रेस के खाते में आएंगी। प्रदेश में 35000 आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए छह महीने में नीति बनाएंगे। हर वर्ष एक लाख और पांच वर्षों में पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।

    भरमौरी भरमौर तक ही सीमित नहीं

    ठाकुर सिंह भरमौरी प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा नाम हैं। नेता खेतों या फैक्टरी में नहीं बनाए जाते। ठाकुर सिंह भरमौरी भरमौर तक सीमित नहीं, पूरे प्रदेश में इनकी जरूरत है। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी व कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने भी भाजपा के ऊपर जमकर हमला बोला।

    सूखा पेड़ नहीं बरगद हैं भरमौरी, वीरभद्र के नाम पर मांगे वोट

    अमित भरमौरी ने कहा कि भरमौरी सूखा पेड़ नहीं, बरगद का पेड़ है। हर्ष महाजन पर हमला करते हुए कहा कि वह भाषा की सीमा भूलें। वहीं, संजय दत्त भरमौरी ने भरमौरी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के परम शिष्य ठाकुर सिंह भरमौरी को स्वर्गीय वीरभद्र के नाम पर एक-एक वोट डालें।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: 15 दिन में दूसरी बार शिमला पहुंची सोनिया गांधी, प्रियंका के घर बनेगी चुनावी रणनीति

    Himachal Election 2022: अमित शाह ने हिमाचल में भरी चुनावी हुंकार, बोले- कांग्रेस यहां भी मां-बेटे की ही पार्टी