Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: अमित शाह बोले- अनुच्छेद 370 हटाने पर देश जलाने की बात करते थे कूड़ा तक नहीं जला पाए

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 05:52 PM (IST)

    Amit Shah Rally Himachal Pradesh गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात करने पर कई लोग देश जलाने की बात करते थे। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर दिखाया देश जलाना तो दूर कोई कूड़ा तक जलाने की हिम्मत तक नहीं कर पाया।

    Hero Image
    गृह मंत्री अमित शाह करसोग में रैली को संबोधित करते हुए।

    मंडी, जागरण संवाददाता। Amit Shah Rally Himachal Pradesh, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात करने पर कई लोग देश जलाने की बात करते थे। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर दिखाया, देश जलाना तो दूर कोई कूड़ा तक जलाने की हिम्मत तक नहीं कर पाया। देश को बहुत समय बाद प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला प्रधानमंत्री मिला है। मोदी क्या बोलते हैं, आज पूरी दुनिया उस पर गौर करती है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की कई ज्वलंत समस्याओं का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कर दिखाया है।  अमित शाह ने मंगलवार को मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के बरल में भाजपा प्रत्याशी दीपराज भंथल के पक्ष में चुनावी सभा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान आंख उठाकर नहीं देखता

    यूपीए सरकार के समय में पड़ाेसी पाकिस्तान आए दिन आंखें दिखाता था। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान आंख उठाकर भी नहीं देखता। न ही कोई आलिया, मालिया व जमालिया देश में घुसने की हिम्मत कर पाता है। मोदी सरकार आतंकवाद पर जीरो टालरेंस नीति के तहत काम कर रही है।

    राहुल गांधी के लिए हिमाचल टूरिस्‍ट प्‍लेस, मोदी का दूसरा घर

    उन्होंने कहा राम मंदिर देश की जनता के लिए कभी एक सपना लगता था। मोदी सरकार ने अब उसे भी साकार कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन स्थल लगता है। घूम फिर दिल्ली वापस लौट जाते हैं। मोदी के लिए हिमाचल कर्मभूमि हैं। क्योंकि वह आधे गुजराती व आधे हिमाचली हैं।

    देवभूमि हिमाचल वीरभूमि

    कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। डबल इंजन सरकार ने हिमाचल को देश का अग्रणी राज्य बनाया है। देवभूमि हिमाचल वीर भूमि है। यहां की वीरांगनाओं ने अपनी कोख से वीर पैदा किए हैं। सेना में अपने सबसे अधिक शूरवीर भेजे हैं। कांग्रेस पहले टोपी के रंग, ऊपर व नीचे के हिमाचल के नाम पर जनता को बांटती थी।

    यहां रिवाज बदलना तय

    भाजपा ने टोपी व क्षेत्रवाद को नासुर को जड़ से उखाड़ फेंका हैं। जयराम सरकार ने पांच साल में सराहनीय कार्य किया है। यहां रिवाज बदलना तय है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी दीपराज भंथल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। देव मांहूनाग, माता कामाक्षा व ममलेश्वर महादेव को अपना प्रणाम किया। 

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Pradesh Election 2022: जयराम ठाकुर का तंज, राहुल गांधी यात्रा पर निकले या निकाले गए

    Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल भाजपा उपाध्‍यक्ष राम सिंह पार्टी से छह साल के लिए निष्‍कासित