यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Pradesh Election 2022: जयराम ठाकुर का तंज, राहुल गांधी यात्रा पर निकले या निकाले गए
Himachal Pradesh Election 2022 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में जसवां परागपुर के बाद हमीरपुर जिला के भाेरंज में चुनावी ...और पढ़ें

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Election 2022, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में जसवां परागपुर के बाद हमीरपुर जिला के भाेरंज में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लगातार जीत होती रही है। भाजपा नौवीं बार जीत की ओर अग्रसर है। भोरंज में भाजपा मजबूत है। मुख्यमंत्री ने कहा भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक एक गांव घूमा है। पट्टा जोन का चुनाव में प्रभारी रहा हूं। इस बार का चुनाव अलग तरह का है। नरेन्द्र मोदी को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। कांग्रेस पार्टी से जनता का भरोसा टूट गया है। कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है।
राहुल गांधी यात्रा पर निकले या निकाले गए
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसा कि वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं या निकाले गए हैं। मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेताओं को पूछा कि चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी क्यों नहीं पहुंचे। कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस में अब कोई नेता नहीं रहना चाहता है।
भाजपा सरकार पर नहीं उठा सकते उंगली
चुनाव में पांच राज्यों में भाजपा को सफलता मिली है। पंजाब व उतराखंड में कांग्रेस की हालत खराब हुई थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार देखने को मिला है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर उंगली उठाकर नहीं देख सकते। कांग्रेस नेता तथ्यों के आधार पर सामने आए हैं।
बदले की भावना से काम नहीं किया
भाजपा सरकार में किसी से बदले की भावना से कार्य नहीं किया है। भोरंज क्षेत्र में विकास के अथाह कार्य हुए हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डाक्टर अनिल धीमान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
