विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, रवि, धवाला व महेश्‍वर सहित सभी 68 टिकट फाइनल

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Thu, 20 Oct 2022 01:30 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Oct 2022 02:45 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है।

शिमला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। छह प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। देहरा से रमेश धवाला, ज्‍वालामुखी से रविंद्र रवि, कुल्‍लू से महेश्‍वर सिंह, बड़सर से माया देवी, हरोली से रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी को पार्टी ने प्रत्‍याशी बनाया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक ही दौर में 12 नवंबर को मतदान होगा व 8 दिसंबर नतीजे घोषित होंगे। कांग्रेस ने 46 सीटों पर प्रत्‍याशी तय किए हैं, जबकि 22 विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी अभी चेहरे तलाश रही है। आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

सभी 68 सीटों पर प्रत्‍याशी तय

भाजपा ने अपने बचे हुए 6 प्रत्याशियों की सूची के साथ भी 68 सीटों पर टिकट तय कर दिए हैं। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में डैमेज कंट्रोल करते हुए धवाला और रवि दोनों को ही पार्टी में बनाए रखा है। हालांकि दोनों के चुनावी हलकों को बदल दिया है धवाला को ज्वालामुखी के बजाय देहरा से और और रवि को देहरा की बजाय ज्वालामुखी से प्रत्याशी बनाया है। वहीं पार्टी में कुल्लू से चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए महेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने यहां से सुंदर सिंह के खिलाफ महेश्‍वर को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल भाजपा के 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट, 11 विधायकों के टिकट कटे

महिला प्रत्‍याशियों की संख्‍या हुई छह

बड़सर से पार्टी ने माया शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही भाजपा में महिला प्रत्याशियों की संख्या 5 से बढ़कर छह हो गई है। हरोली में पार्टी ने पूर्व की तरह प्रोफेसर रामकुमार को ही कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री के सामने उतारा है। रामपुर से भाजपा प्रत्‍याशी कौल नेगी लंबे समय से फील्ड में काम कर रहे थे। इससे पहले पार्टी ने 62 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर दी थी।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा के दौरान टूटा मंच, 20 लोगों की थी व्‍यवस्‍था, चढ़ गए 100

Himachal Assembly Election 2022: जेपी नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र में टिकट आवंटन के बाद भाजपा में गुटबाजी