Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Assembly Election 2022: जेपी नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र में टिकट आवंटन के बाद भाजपा में गुटबाजी

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 08:03 AM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कर्मभूमि रह चुकी बिलासपुर सदर की सीट पर विधायक का टिकट कटने से अनेक कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। इसी नाराजगी के कारण अब क्षेत्र में कई तरह के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

    बिलासपुर, सुनील शर्मा। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कर्मभूमि रह चुकी बिलासपुर सदर की सीट पर विधायक का टिकट कटने से अनेक कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। इसी नाराजगी के कारण अब क्षेत्र में कई तरह के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। सदर सीट से भाजपा के कई नेताओं ने टिकट की आस लगाई थी, लेकिन जैसे ही बुधवार को टिकट आवंटन की सूची जारी हुई तो कई नेताओं को मायूसी हाथ लगी। हालांकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल को टिकट मिलने की खुशी में मिठाई बंटी व कुछेक ने पटाखे व आतिशबाजी भी की, लेकिन विधायक का टिकट कटने से शहर के कई युवा नेता व कार्यकर्ता घरों में बंद हो गए हैं। इससे अब सदर बिलासपुर क्षेत्र में भाजपा के अंदर गुटबाजी का बीज फलने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर से टिकट के इंतजार में थे कई चेहरे

    भाजपा की ओर से टिकट आवंटन का प्रदेशभर में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। भाजपा के कई पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट की आस थी वहीं वर्तमान विधायक सुभाष ठाकुर भी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके थे। टिकट की घोषणा के बाद कई नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी बगावती टिप्पणियां कर सदर की राजनीति में बड़े घमासान का इशारा किया है। सदर क्षेत्र से चांदपुर निवासी सुभाष शर्मा भी टिकट के इंतजार में थे, इनके अलावा रूप लाल ठाकुर भी टिकट के लिए जद्दोजहद कर रहे थे।

    अवश्य लडूंगा चुनाव : सुभाष शर्मा

    सदर सीट से लगातार प्रयासरत चांदपुर निवासी सुभाष शर्मा 30 से अधिक वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी का टिकट न मिलने के बाद भी वह मैदान में डटे हुए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह 21 अक्टूबर को दिन में 11 बजे नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तीन दशकों से पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, लेकिन ऐसी अनदेखी ठीक नहीं।

    कार्यकर्ताओं के साथ हूं : सुभाष ठाकुर

    टिकट की दौड़ में शामिल वर्तमान विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट कटने से उनके समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा है। सदर से त्रिलोक जम्वाल को टिकट मिलने के बाद ठाकुर समर्थकों में गुस्सा है। विधायक के समर्थक तरह तरह की टिप्पणियां इंटरनेट मीडिया पर कर रहे हैं और फिलहाल कमरों में बंद हैं। इस बारे में जब विधायक सुभाष ठाकुर से बात की तो उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ हैं, जो कार्यकर्ता कहेंगे वह उनके साथ रहेंगे।

    कांग्रेस में अब भी पेंच

    बिलासपुर सदर की सीट पर कांग्रेस अब भी प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। यहां एक टीम बिलासपुर सदर क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंच चुकी है तो एक टीम दिल्ली में बैठकर आला नेताओं को टिकट के लिए मनाने के प्रयास में जुटी है। सदर क्षेत्र से बंबर ठाकुर के अलावा गौरव शर्मा, तिलक राज शर्मा, संदीप सांख्यान, सुनील शर्मा, आशीष ठाकुर समेत कई चेहरे अब भी टिकट की इंतजार में हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची ने सबको चौंकाया, 18 नए चेहरे उतारे चुनावी समर में

    Himachal Election 2022: जेपी नड्डा के पुत्र को टिकट न देकर भाजपा का बड़ा संदेश, मंत्री पुत्र को शर्त पर टिकट

    comedy show banner
    comedy show banner