पंजाब के टूरिस्ट को मैक्लोडगंज चौक पर जाम छलकाना पड़ा महंगा, हिमाचल पुलिस ने किया 5000 रुपये जुर्माना
मैक्लोडगंज में अमृतसर के एक पर्यटक गुरतेज सिंह को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हंगामा करने के आरोप में ...और पढ़ें

हिमाचल पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर टूरिस्ट पर कार्रवाई की है। (फोटो एआई टूल से बनाई है)
HighLights
मैक्लोडगंज में पर्यटक को सार्वजनिक शराब पीने पर जुर्माना।
अमृतसर निवासी गुरतेज सिंह पर पांच हजार का दंड।
पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना अमृतसर के एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर पर्यटक से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला है। आरोपित पर्यटक की पहचान गुरतेज सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई।
पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई
मैक्लोडगंज पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को गश्त व जांच कर रही थी। इसी दौरान चौक पर पंजाब का गुरतेज सिंह परिवार के साथ मैक्लोडगंज चौक पर शराब पीता मिला।
पूछताछ की तो करने लगा हंगामा
पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो वह शोर-शराबा करने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई। इस दौरान ट्रैफिक भी जाम हो गया। इस कारण पब्लिक को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने लिया एक्शन
इस पर उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत चालान किया गया और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जुर्माना अदा करने के बाद उसे भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत देकर जाने दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।