Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Election 2022: हिमाचल कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रत्‍याशियों की पहली सूची, 40 नाम पर बनी है सहमति

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 08:37 AM (IST)

    Himachal Election 2022 Himachal Congress Candidates कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शनिवार को दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। वह बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगी। दिल्ली में शाम साढ़े चार बजे बैठक शुरू होगी।

    Hero Image
    कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शनिवार को दिल्ली में होगी।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, Himachal Congress Candidates, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शनिवार को दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। वह बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगी। दिल्ली में शाम साढ़े चार बजे बैठक शुरू होगी। माना रहा है कि बैठक के बाद देर शाम कांग्रेस हाईकमान की तरफ से प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी जाएगी। 68 विधानसभा सीटों में से केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में करीब 40 प्रत्याशियों पर सहमति बन चुकी है, ऐसे में शेष 28 सीटों पर दूसरी बैठक में मंथन होना है। कुछ सीटों को लेकर विवाद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका की रैली के बाद कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना

    शुक्रवार को सोलन में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए। बैठक की तिथि तय होने के बाद टिकट के दावेदार भी दिल्ली रवाना होने की तैयारी में हैं।

    नए अध्यक्ष से पहले प्रत्याशियों पर लग जाएगी मुहर

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी चुनावी प्रकिया जारी है। इसके तहत 17 अक्टूबर को मतदान और 19 को मतगणना होगी। हिमाचल में भी 94 प्रतिनिधि मत का प्रयोग करेंगे। माना जा रहा है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से पहले पार्टी सभी 68 प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Election 2022 Date: हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान, 10 बिंदुओं में देखिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

    यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: आचार संहिता लागू, 10 बिंदुओं में समझें क्‍या रहेंगी पाबंदियां, भर्तियों का क्‍या बनेगा