Move to Jagran APP

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा, राहुल को पहाड़ी टोपी पहना दिया चुनावी फीडबैक

Himachal Congress President Pratibha Singh हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया। प्रतिभा सिंह का दिनभर राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में पैदल चलने का कार्यक्रम है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Sun, 27 Nov 2022 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 10:08 AM (IST)
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा, राहुल को पहाड़ी टोपी पहना दिया चुनावी फीडबैक
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह राहुल गांधी को पहाड़ी टोपी पहनाती हुईं। साथ हैं विक्रमादित्‍य सिंह।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress President Pratibha Singh, हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार सुबह राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया। प्रतिभा सिंह का दिनभर राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में पैदल चलने का कार्यक्रम है। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को पहाड़ी टोपी पहनाई। कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह व युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी यात्रा में पैदल मार्च कर रहे हैं। बीती शाम ही वह मध्य प्रदेश के महू पहुंचे थे।

loksabha election banner

राहुल गांधी को दिया चुनावी फीडबैक

महू में प्रतिभा सिंह ने बीती रात जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पूरा चुनावी फीडबैक भी दिया।

भारत जोड़ा यात्रा का 79वां दिन

प्रतिभा सिंह के साथ शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा आज महू से इंदौरा जिला के लिए आगे बढ़ेगी। भारत जोड़ो यात्रा का आज 79वां दिन, जबकि मध्यप्रदेश में पांचवां दिन है।

मुकेश व सुक्‍खू भी बनेंगे यात्रा का हिस्‍सा

राहुल गांधी की यह यात्रा देश के 12 राज्य से होकर जाएगी। दरअसल, यात्रा का प्रारंभ दक्षिणी भारत के छोर कन्याकुमारी से हुआ था। जो उत्तर भारतीय राज्यों से होते हुए फरवरी में श्रीनगर पहुंचेगी। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी 1396 किलोमीटर बची है। अगले कुछ दिन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: पोस्टल बैलेट की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, सवा लाख वोट पर सियासत

Himachal Election Result: कांग्रेस को रिजल्‍ट से पहले ही सताया डर, MLA की खरीद फरोख्‍त रोकने को बनाई रणनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.