हिमाचल में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी गाड़ी; 28 घायल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर ...और पढ़ें
HighLights
नूरपुर में चंबा-ऊना रूट की बस पलटी।
ड्राइवर को हार्ट अटैक होने से हुआ हादसा।
करीब 24 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर।
जागरण टीम, नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। देवीदर्शन नामक निजी बस सवारियों से पूरी तरह से भरी हुई थी। नूरपुर के न्याजपुर में बस ड्राइवर को हार्ट अटैक हो गया, इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार दिया जा रहा है।
घायल यात्रियों सहित बस ड्राइवर को भी उपचार दिया जा रहा है व उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस में अधिकतर सवारियां जिला चंबा की बताई जा रही हैं।

28 घायलों को गंभीर चोटें, 3 रेफर
चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए निकली थी और 11 बजे के करीब नूरपुर में पहुंचने पर यह हादसा हो गया। हादसे में 24 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं व तीन लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हकीकत
प्रत्यक्षदर्शी बस में सवार व्यक्ति जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं ने बताया कि ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इस दौरान मोड़ पर अचानक एक धमाका हुआ और बस पलट गई, इसके बाद अफरा तफरी मच गई और वह बुरी तरह से चोटिल हो चुके थे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने ट्रैफिक मोड़ा
बस बीच सड़क में पलटने से यातायात जाम हो गया। नूरपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक को डिफेंस रोड की ओर मोड़ दिया है, जिससे यातायात बहाल हो गया है।
सांसद व विधायक पहुंचे अस्पताल
कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व विधायक अजय महाजन अस्पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही डॉक्टरों व अन्य टीम को उचित उपचार देने के निर्देश दिए।
घायलों के नाम व पता
- मनजीत सिंह निवासी ऊना (चालक) टांडा रेफर
- अमित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर जौह तहसील घनारी जिला ऊना (हि० प्र०)
- ऊषा रानी पत्नी हरी सिंह निवासी गांव व डाकघर बासा वजीरा तहसील नूरपुर जिला कांगडा
- भावना देवी पत्नी नरेश सिंह निवासी गांव जनेरा डाकघर खज्जन तहसील नूरपुर जिला कांगडा
- ज्योति डोगरा पत्नी रविन्द्र डोगरा निवासी गांव व डाकघर सदवां तहसील नूरपुर जिला कांगडा (हि० प्र०)
- निर्मला कुमारी पत्नी हेमराज निवासी गाव मटेना डाकघर किरी तहसील व जिला चंबा
- शविन्द्र सिंह पुत्र भगत राम निवासी गांव करडवेही डाकघर राजेरा तहसील व जिला चंबा
- शरवीन पुत्र सुच्चा लाल निवासी गांव कोटी तहसील व जिला चंबा
- रघुवीर सिंह पुत्र कारो राम निवासी गांव व डाकघर चौगान तहसील नूरपुर जिला कांगडा
- संजीव कुमार पुत्र रूमालो राम निवासी गांव व डाकघर कमलाहडी तहसील व जिला चंबा
- नितिन कुमार पुत्र बॉवी कुमार निवासी गांव व डाकघर साहु तहसील व जिला चंबा
- बॉवी कुमार पुत्र भगत राम निवासी गांव व डाकघर साहु तहसील व जिला चंबा
- जीवन सिंह पुत्र प्रहलाद निवासी गांव व डाकघर युड तहसील व जिला चंबा
- गुड्डो देवी पत्नी मदन लाल निवासी गांव व डाकघर बाथरी तहसील व जिला चंबा
- पिंकी देवी पत्नी अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा
- कुमारी मानवी पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा
- सिया पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा
- शिव कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव वैली तहसील बनीखेत जिला चंबा
- पियुशिका पुत्री सुरिन्द्र कुमार निवासी गांव चरुडी डाकघर सुखार तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा
- कनिका पुत्री प्रेम चन्द निवासी गांव व डाकघर गोली (वाथडी) तहसील डलहौजी जिला चंबा
- मिलाप चन्द पुत्र किशन चन्द निवासी देलग डा० कुड्डी तहसील चुवाडी जिला चंबा
- नितिका पुत्री किशन चन्द निवासी गांव घरोला डा. बाथडी तहसील डलहौजी जिला चंबा टांडा रैफर
- नैन्सी पुत्री नीरज कुमार निवासी बार्ड 3 नूरपुर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
- संगीता देवी पत्नी नीरज कुमार निवासी बार्ड 3 नूरपुर तहसील नूरपुर जिला कांगडा
- पिहू पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा टांडा रैफर
- अजेश कुमार पुत्र हेम सिंह निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा
- निर्मला देवी पत्नी बॉबी निवासी साहू तहसील चंबा
- प्रवीण कुमार पुत्र चैन सिंह निवासी जौका डाकघर कदला जिला चंबा
यह भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे के बाद हिमाचल के पौंग बांध में प्रशासन कितना चौकस, मोटर बोट में सुरक्षा के क्या हैं प्रबंध?
