परिवारवाद के आरोप पर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना, अनुराग ठाकुर का नाम लेते हुए दिए कई उदाहरण
Congress Targets BJP हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा भाजपा मुद्दों से भटका रही है राज्य में क्या काम हुआ उस पर कोई नेता और मुख्यमंत्री नहीं बोल रहे हैं।
मंडी, जागरण संवाददाता। Congress Targets BJP, हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा भाजपा मुद्दों से भटका रही है, राज्य में क्या काम हुआ उस पर कोई नेता और मुख्यमंत्री नहीं बोल रहे हैं। महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार खामोश है। बेरोजगारी के बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। पिछले महीने बेरोजगारी की दर 8.2 प्रतिशत हो गई है। सीएमआई के सर्वे में 1.5 मिलियन लोगों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं। जिस सरकार से दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, उल्टा नौकरी जा रही है।
भाजपा परिवारवाद का आरोप कांग्रेस पर लगाती है, तो अनुराग ठाकुर क्या हैं, राजनाथ सिंह के पुत्र भी पार्टी में हैं, योगी आदित्यनाथ के पिता भी सांसद रहे हैं, किरण रिजिजू के पिता स्पीकर रहे हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं नाम गिनने जाऊंगा तो लिस्ट बढ़ेगी। भाजपा में 38 एमपी हैं परिवार से ही संबंधित हैं। फिर किस आधार पर परिवारवाद की बात कर रहे हैं। आईना देखेंगे तो शायद अपना असल चेहरा दिखे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: नाम वापसी का आज अंतिम दिन, साफ हो जाएगी प्रत्याशियों की तस्वीर, बरागटा पर निगाहें
देश में आतकंवाद पर रोक नहीं लग पाई। पिछले दिनों हुई आंतकी वारदात सरकार के दावों की पोल खोलती है। ऐसे में किस राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करते हैं। हमारी इकोनोमी लगातार गिर रही है। सरकार इस पर खामोश है। स्वर्गीय सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के मामले में सरकार जांच नहीं करवा रही है, परिवार के सदस्यों की मांग के बावजूद सरकार किस राज को छुपाना चाहती है, यह समझ से परे है।
यह भी पढ़ें: शिक्षा के भारतीय स्वरूप पर केंद्रीय विवि में संगोष्ठी को संबोधित करेंगे राज्यपाल, ये वक्ता भी रहेंगे मौजूद