विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शाहपुर में अंडरपास और DSP ट्रैफिक की हो तैनाती', गगल एयरपोर्ट पर CM सुक्खू से विधायक केवल ने उठाई मांगें

By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 02:54 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 03:37 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर में अंडरपास निर्माण, ट्रैफिक डीएसपी की तैनाती और गगल एयरपोर्ट प्रभावितों की मांगों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

गगल एयरपोर्ट पर सीएम सुक्खू व शाहपुर के विधायक केवल पठानिया।

गगल एयरपोर्ट पर सीएम सुक्खू व शाहपुर के विधायक केवल पठानिया।

HighLights

  1. सीएम सुक्खू ने शाहपुर की मांगों पर समाधान का आश्वासन दिया।

  2. विधायक पठानिया ने अंडरपास और ट्रैफिक डीएसपी की मांग की।

  3. व्यापारियों ने पार्किंग और पटाखों की दुकानों के लिए स्थान मांगा।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। शाहपुर के व्यापारियों और गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित लोगों की मांगों का प्रदेश सरकार शीघ्र समाधान करने की दिशा में कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से उठाए गए क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

विधायक ने मंगलवार को गगल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के बाद उनसे मुलाकात कर शाहपुर में अंडर बाईपास निर्माण, डीएसपी ट्रैफिक की तैनाती और यातायात समस्या सहित व्यापारियों व एयरपोर्ट प्रभावितों की मांगें प्रमुखता से उठाईं। इस दौरान एयरपोर्ट विस्तार प्रभावित भी सीएम से मिले व अपनी मांगें रखीं। 

यातायात दबाव का मामला उठाया

विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष शाहपुर में अंडर बाईपास निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डीएसपी ट्रैफिक की तैनाती अथवा उचित ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। 

व्यापारियों से की बैठक

इससे पहले उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने निर्माण विभाग विश्राम गृह शाहपुर में एसडीएम, शाहपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों ने दीपावली के मद्देनजर पटाखों की दुकानों के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने, बाजार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, शाहपुर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए अंडर बाईपास बनाने तथा रेहलू रोड पर सड़क किनारे लगे पेड़ों को हटाने की मांग रखी।

प्रशासन को निर्देश

विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान पार्किंग, यातायात प्रबंधन और पटाखों की दुकानों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: विधायक नंद लाल के निधन के कारण CM सुक्खू के चंबा दौरे में बदलाव, चुवाड़ी में कार्यक्रम के बाद लौटेंगे शिमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।