Move to Jagran APP

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सभी कार्यक्रम रद कर गगल हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना

Central Minister Anurag Thakur राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर गगल हवाई अड्डे से सुबह साढ़े नौ बजे स्पाइस जेट की उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए। अनुराग को अचानक दिल्ली जाना पड़ा है। इस कारण उन्हें अपने तमाम कार्यक्रम रद करने पड़े हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 01:58 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 01:58 PM (IST)
अनुराग ठाकुर गगल हवाई अड्डे से सुबह साढ़े नौ बजे स्पाइस जेट की उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए।

धर्मशाला, जेएनएन। राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर गगल हवाई अड्डे से सुबह साढ़े नौ बजे स्पाइस जेट की उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए। अनुराग को अचानक दिल्ली जाना पड़ा है। इस कारण उन्हें अपने तमाम कार्यक्रम रद करने पड़े हैं। दो दिन अनुराग के हमीरपुर में कई कार्यक्रम तय थे। लेकिन अचानक अनुराग को दिल्ली हाईकमान से न्‍योता आ गया। इसलिए वह सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे अौर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात व हिमाचल की स्थिति पर चर्चा करके लौटे हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: सीएम और अनुराग के बाद हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष भी जाएंगे दिल्‍ली, 11 नवंबर का कार्यक्रम तय

अब यह भी बताया जा रहा है कि 11 को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी दिल्ली जा रहे हैं। एेसे में एकाएक अनुराग का दिल्ली जाना भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। कुछ उथल पुथल प्रदेश में चल रही है, जिसे प्रदेश से संबंधित वरिष्ठ नेता मिलकर शांत करना चाहते हैं। अभी यह तो पता नहीं चल सका है कि अचानक एेसा क्यों हुअा है जिसमें अनुराग को अपने कार्यक्रम रद करके दिल्ली का रुख करना पड़ा है। अनुराग ठाकुर सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे स्पाइस जेट की उड़ान से रवाना हुए। अनुराग ठाकुर के हमीरपुर में कई पब्‍‍िलक मीट‍िंग थीं, जिन्‍हें उन्‍होंने रद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ज्‍वालामुखी भाजपा विवाद: अब पवन राणा समर्थकों के निशाने पर रमेश धवाला, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़ें: पवन राणा के समर्थन में आया डाक्‍टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, पढ़ें पूरा मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.