विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट-मंडी हाईवे पर गुंडागर्दी, कार सवार ने बनोई चौक में की हवाई फायरिंग; पूरी घटना CCTV कैमरा में कैद

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 01:23 PM (IST)

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनोई चौक में एक कार सवार व्यक्ति ने हवा में तीन गोलियां चलाईं, जिससे स्थानीय लोगों ...और पढ़ें

बनोई चौक पर फायरिंग करता कार सवार।

बनोई चौक पर फायरिंग करता कार सवार।

HighLights

  1. बनोई चौक पर कार सवार ने की हवाई फायरिंग।

  2. घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, दहशत फैली।

  3. गगल पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच।

संवाद सहयोगी, चैतड़ू (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनोई चौक में गत रात कार सवार एक व्यक्ति ने हवा में तीन गोलियां चलाईं। घटना रात करीब 9:30 बजे हुई, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। एक दुकानदार ने गगल थाने में सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और तथ्य जुटाए हैं।

बताया गया कि काले रंग की एक कार काफी देर तक बनोई चौक में खड़ी रही। कार में चालक के साथ और पिछली सीट पर भी लोग बैठे थे। वे आपस में बातचीत भी कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति कार से उतरा और देसी कट्टे से हवा में तीन फायर किए। इसके बाद वह वहां से चला गया।

फायरिंग की घटना एक दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि, फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। ऐसे में कार, इसमें बैठे व बाहर खड़े व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी से भी पूछताछ

पुलिस ने शिकायतकर्ता दुकानदार के साथ बनोई चौक में मूंगफली की रेहड़ी लगाने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी से भी पूछताछ की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बनोई चौक और आसपास के क्षेत्रों के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

हाईवे पर घटना से लोग दहशत में 

व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि गोली किसी राहगीर, दुकानदार या अन्य व्यक्ति को लग सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर व्यक्ति की जल्द पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस टीम आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं और व्यक्ति की पहचान कर उस तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
-उधम सिंह राजपूत, प्रभारी, पुलिस थाना गगल।

यह भी पढ़ें: मंडी में शराब के नशे में पिटाई के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत, शरीर पर मिले चोटों के निशान; 2 मासूम बेहाल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।