विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने सात मिनट में जनता के सामने रखा विजन, बोले- अब अच्‍छी नींद आएगी, पढ़ें 10 बड़ी बातें

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2022 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2022 03:54 PM (IST)

Arvind Kejriwal Mandi Road Show आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ...और पढ़ें

मंडी में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
मंडी में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।

धर्मशाला, आनलाइन डेस्‍क। Arvind Kejriwal Mandi Road Show, आम आदमी पार्टी ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। अ‍रविंद केजरीवाल ने सात मिनट के भाषण में अपना विजन लोगों के सामने रख दिया। केजरीवाल ने दिल्‍ली माडल और भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने पर जोर दिया व पंजाब का उदाहरण दिया।

  • अरविंद केजरीवाल लोगों की भीड़ देखकर खुश हो गए। केजरीवाल ने कहा आपने दिल खुश कर दिया, उम्‍मीद नहीं थी, इतनी भीड़ होगी। अब तो अच्‍छी नींद आएगी।
  • केजरीवाल ने कहा हमें राजनीति नहीं आती, हम आपकी तरह आम आदमी हैं। हमें तो स्‍कूल और अस्‍पताल बनाने आते हैं।
  • पंजाब में अब कोई एक पैसा तक नहीं मांग सकता। बीस दिन के अंदर ही आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार का खात्‍मा कर दिया है।
  • दिल्‍ली और पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। दोनों राज्‍यों का रिकार्ड टूटेगा।
  • पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा अंग्रेजों की गुलामी के बाद प्रदेश में पांच-पांच साल की कांग्रेस व भाजपा की गुलामी समाप्‍त होगी।
  • हिमाचल प्रदेश में तीसरी पार्टी आ सकती है, यह स्‍पष्‍ट हो गया है व भाजपा और कांग्रेस में इसका डर भी बैठ गया है।
  • भाजपा और कांग्रेस को जनता की चिंता नहीं है, इन्‍हें अपनों से ही बारी नहीं है।
  • आम आदमी पार्टी में कोई आम व्‍यक्ति विधायक बन सकता है। पंजाब में चन्‍नी को हराने वाला मोबाइल मैकेनिक और सिद्धू को हराने वाला सामाजिक कार्यकता है।
  • 60 साल के लोग भी खुद को यूथ का नेता बताते हैं।
  • भगवंत मान ने कहा मंडी में पहले स्‍टेज प्रोग्राम करने आया था, आज मुख्‍यमंत्री के तौर पर यहां पहुंचा हूं।

यह भी पढ़ें: Kejriwal Roadshow: आम आदमी पार्टी का पहाड़ पर चुनावी शंखनाद, केजरीवाल बोले- अब हिमाचल की बारी