Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
LIVE BLOG

Kejriwal Roadshow: आम आदमी पार्टी का पहाड़ पर चुनावी शंखनाद, केजरीवाल बोले- अब हिमाचल की बारी

LIVE Arvind Kejriwal Roadshow in Mandi Today Updates, आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया है। रोड शो में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कार्यकर्ताओं में जोश भरा। हिमाचल प्रदेश में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी रैली को लेकर भारी जोश दिखा।

By Rajesh Kumar SharmaWed, 06 Apr 2022 04:01 PM (IST)
News Article Hero Image

मंडी, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने आज मंडी में रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया। पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। दोनों नेताओं ने रोड शो में संबोधित भी किया। पहले रोड शो के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया था। आप नेताओं का पहले 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, जिसे बदल कर 12.50 कर दिया गया। इसके बाद पौने दो बजे के करीब दोनों नेता मंडी पहुंचे। वहीं, केजरीवाल का मंडी में विरोध कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भी उलझ गए।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने सात मिनट में जनता के सामने रखा विजन, बोले- अब अच्‍छी नींद आएगी, पढ़ें 10 बड़ी बातें

6 Apr 20222:56:24 PM
सात मिनट में संबोधन समाप्‍त

अरविंद केजरीवाल ने कहा इस बार चाबी हिमाचल की जनता के हाथ में है। केजरीवाल ने सात मिनट में ही संबोधन समाप्‍त कर दिया।

6 Apr 20222:54:51 PM
मुझे राजनीति नहीं आती, स्‍कूल और अस्‍पताल बनाने आते हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा पहले पैसा नीचे से ऊपर तक जाता था। अब दिल्‍ली व पंजाब में ऐसा नहीं होता। अब हिमाचल की बारी है। केजरीवाल ने कहा मुझे राजनीति नहीं करनी आती, स्कूल बनाने आते हैं और अस्पताल बनाना आते हैं।

6 Apr 20222:52:41 PM
भीड़ देखकर बोले केजरीवाल, अब अच्‍छी नींद आएगी

अरविंद केजरी वाल ने कहा भीड़ व प्यार देख हमें अच्छी नींद आएगी। दिल खुश कर दिया। उम्मीद नहीं थी इतनी भीड़ होगी। चारों ओर झंडे ही झंडे हैं। हम भी आपकी तरह मामूली लोग हैं। 20 दिन के अंदर पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया। यार दोस्त पंजाब के रहने वाले हैं तो उनसे पूछना। पंजाब में अब कोई एक पैसा नहीं मांग सकता।

6 Apr 20222:50:23 PM
यहां आम आदमी भी विधायक बन सकता है

भगवंत मान ने कहा चन्‍नी को हराने वाला मोबाइल रिपेयर करता है। सिद्धू को हराने वाला सामाजिक कार्यकर्ता है। कोई भी आम आदमी विधायक बन सकता है। यहां 60 साल के भी यूथ के नेता बन कर बैठे हैं।

6 Apr 20222:48:12 PM
भाजपा कांग्रेस में आप का डर
blog images

सेरी मंच पूरी तरह से लोगों से भर गया है। सभा स्‍थल के बाहर भी लोग खड़े हैं। भगवंत मान ने कहा कि अंग्रेजों ने 200 साल की गुलामी दी और भाजपा व कांग्रेस ने पांच-पांच साल। पंजाब में भी यही क्रम था, लेकिन लोगों ने इसे तोड़ दिया। हिमाचल में तीसरी पार्टी आ सकती है, हमारा डर पैदा हो गया है।

6 Apr 20222:41:48 PM
कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल
blog images

जनसभा स्‍थल सेरी मंच लोगों से भर गया है। कुछ देर में रोड शो खत्‍म होगा और अ‍रविंद केजरीवाल और भगवंत मान सेरी मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे।

6 Apr 20222:36:05 PM
केजरीवाल बोले, हम आपकी तरह आम लोग
blog images

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्‍ली और पंजाब में लोगों ने प्‍यार दिया, अब हिमाचल की बारी है। हम आपकी तरह आम लोग हैं, हमें देश भक्ति आती है राजनीति नहीं।

6 Apr 20222:15:06 PM
हिमाचलको भ्रष्‍टाचार मुक्‍त बनाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब और दिल्‍ली के बाद हिमाचल को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त करवाएंगे। 30 साल कांग्रेस 17 साल भाजपा को दिए मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं।

6 Apr 20222:11:30 PM
मान बोले, पहले मंडी कार्यक्रम करने आया था

भगवंत मान ने रोड शो में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मान ने कहा पहले पडडल में कार्यक्रम  करने आया था।

6 Apr 20221:49:18 PM
मंडी पहुंचे केजरीवाल और मान
blog images

काफी इंतजार के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मंडी पहुंच गए। दोनों मुख्‍यमंत्री एक ही हेलिकाप्टर से कांगनी हेलीपोर्ट पहुंचे।

6 Apr 20221:34:19 PM
हेलीपोर्ट पर केजरीवाल का काफ‍िला तैयार
blog images

पुलिस ने लोगों को विक्टोरिया पुल की एंट्री से पीछे हटा दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मंडी पहुंचने वाले हैं। कांगनी हेलीपोर्ट पर केजरीवाल व भगवंत मान का काफिला तैयार। कुछ देर में दोनों नेता मंडी पहुंच जाएंगे।

6 Apr 20221:21:02 PM
कार्यकर्ताओं का इंतजार बढ़ा

अरविंद केजरीवाल का पहले 11 बजे व बाद में 12.50 पर मंडी पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन 01.20 बजे तक भी केजरीवाल मंडी नहीं पहुंचे। इस कारण सुबह से इंतजार में बैठे पार्टी के कार्यकर्ताओं का इंतजार और बढ़ गया।

6 Apr 202212:52:21 PM
कुछ देर में मंडी पहुंचेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक एवं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ देर में मंडी पहुंचने वाले हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं।

6 Apr 202212:17:46 PM
25 प्रदर्शनकारी पहुंचाए थाने

मंडी में रोड शो में व्‍यवस्‍था को लेकर तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम ने 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया व बस में  सदर थाना मंडी पहुंचाया। यहां आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मंडी के कांगनी हेलीपोर्ट में प्रदर्शन करते हिन्दू जागरण मंच के सदस्य। pic.twitter.com/2R2C5oSARb

— Hans Raj (@Hansraj047) April 6, 2022

6 Apr 202212:04:14 PM
पुलिस से उलझे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता
blog images

केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने लाइव करने वालों के मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस की बस से कूदकर प्रदर्शनकारी हेलीपोर्ट पर पहुंच गए। पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम को पुलिस ने हिरासत में लिया।

6 Apr 202211:56:18 AM
केजरीवाल का विरोध करने पर हिरासत में लिए
blog images

केजरीवाल का विरोध करने का ऐलान करने वाले ज्योतिष गोपाल कपूर को पुलिस ने हिरासत में लिया। पिछले कल सत्येंद्र जैन की पत्रकारवार्ता में भी उन्‍होंने विरोध जताया था। कांगनी हेलीपोर्ट पर विरोध कर रहे देव सेना व हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए।

6 Apr 202211:30:17 AM
देरी से पहुंचेंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का सुबह 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन वह तय शेड्यूल से लेट हो गए हैं। 12 बजकर 50 मिनट पर कांगनी हेलीपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल का हेलिकाप्‍टर लैंड करेगा।

6 Apr 202211:13:56 AM
हेलीपोर्ट पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता
blog images

हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता कांगनी हेलीपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल का विरोध करने के लिए पहुंच गए। द कश्‍मीर फाइल्‍स पर दिए बयान पर हिंदू जागरण मंच दिल्‍ली का सीएम का विरोध कर रहा है।

 

6 Apr 202210:55:29 AM
हिंदू जागरण मंच ने किया केजरीवाल के विरोध का ऐलान

हिंदू जागरण मंच ने केजरीवाल का विरोध करने का ऐलान किया है। सबकी नजर इस बात पर भी रहेगी। मंच ने द कश्‍मीर फाइल्‍स फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री न करने व यू ट्यूब पर डाल देने के बयान पर केजरीवाल के विरोध का ऐलान किया है।

6 Apr 202210:40:43 AM
यह है रोड शो का रूट
blog images

आप का रोड शो 11 बजे विक्टोरिया पुल से शुरू होगा। समखेतर, मोती बाजार व चौहाटा होता हुआ रोड शो सेरी मंच पहुंचेगा। केजरीवाल व भगवंत मान टैंपों में विक्टोरिया पुल से सेरी मंच तक आएंगे। आप कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रोड शो में टैंपों के पीछे पैदल चलेंगे। रोड शो में उमड़ने वाली भीड़ पर सबकी नजर है।

6 Apr 202210:37:24 AM
सीमावर्ती जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता

छोटी काशी में हर तरफ तिरंगा झंडा व रोड शो के रूट पर केजरीवाल के होर्डिंग व पोस्टर नजर आ रहे हैं। प्रदेश के सीमावर्ती जिला ऊना, सोलन, सिरमौर से अपने वाहनों में आप के कार्यकर्ता मंडी पहुंचे। सेरी मंच पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ता वहां से झंडे डंडे लेकर विक्टोरिया पुल के लिए रवाना हो रहे हैं।

6 Apr 202210:35:29 AM
रोड शो शुरु होने से 30 मिनट पहले भी सेरी मंच पर चल रही तैयारियां

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छोटी काशी में रोड शो शुरू होने में 30 मिनट का समय बचा है। सेरी मंच पर अभी तैयारियां चलती रहीं। सेरी चानणी में पंडाल व मंच पर कुर्सी सोफे की कोई व्यवस्था नहीं थी।

6 Apr 202210:04:14 AM
सेरी मंच पर पहुंचे कार्यकर्ता

मंडी में रैली व रोड शो की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कार्यकर्ता सेरी मंच पर पहुंचने शुरू हो गए। रैली स्‍थल पर पीने के पानी की व्‍यवस्‍था कार्यकर्ताओं की ओर से की गई है। केजरीवाल सेरी मंच पर ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

6 Apr 20229:38:42 AM
हिमाचल मांगे केजरीवाल के होर्डिंग्‍स लगे
blog images

आज आदमी पार्टी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। कार्यकर्ताओं ने मंडी में जगह जगह पोस्‍टर और होर्डिंग्‍स लगाए हैं। प्रवेश द्वारों पर हिमाचल मांगे केजरीवाल के बड़े बड़े होर्डिंग्‍स लगाए हुए हैं। मंडी में सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विक्‍टोरिया पुल जहां से रोड शो शुरू होना है, उसे भी पार्टी के झंडों व गुब्‍बारों से सजाया हुआ है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us