ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, सिस्सू में जम गई पूरी झील, देखिए तस्वीरें
Himachal Pradesh Snowfall हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अटल टनल रोहतांग के छोर पर स्थित सिस्सू लेक पूरी तरह से जम गई है। झील का पानी जम गया है व लोग इस पर चल रहे हैं।
मनाली, जारगण संवाददाता। Himachal Pradesh Snowfall, हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अटल टनल रोहतांग के छोर पर स्थित सिस्सू लेक पूरी तरह से जम गई है। झील का पानी जम गया है व लोग इस पर चल रहे हैं। बीते कल शुक्रवार को मनाली व लाहुल क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है, इसके बाद से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस और जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पर्यटक भी मनाली के ठंडे मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं। क्रिसमस से पहले मनाली के पर्यटन स्थल ताजा बर्फबारी से निखर उठे हैं।
लाहुल घाटी में पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा माइनस 12 के पार पहुंचने लगा है, जिस कारण पीने के पानी के स्रोत, झील व नदी नाले जमने लगे हैं। शुक्रवार को लाहुल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है जिस कारण आज अटल टनल व सिसु झील पर्यटकों के लिए बंद रही। घाटी में फार व्हील ड्राइव वाहनों को ही आने जाने की अनुमति है।
यह भी पढ़ें: व्हाइट क्रिसमस के जश्न को मनाली तैयार, सोलंगनाला व लाहुल में बर्फ ही बर्फ, ताजा हिमपात के भी आसार
लाहुल स्पीति जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताजा बर्फबारी के बाद लुढ़के न्यूनतम तापमान ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित किया है। लाहुल घाटी की सिस्सू झील का पानी जो लहरें खाता रहता था, आज बर्फ बनकर ठहर गया है। जागरण
यह भी पढ़ें: धर्मशाला व मैक्लोडगंज में नववर्ष के जश्न की तैयारी, होटलों में 40 फीसद तक एडवांस बुकिंग, जानिए गाइडलाइंस
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस कारण तापमान जमाव बिंदू से नीचे चला गया है। तापमान में आई गिरावट के कारण सिस्सू झील पूरी तरह से जम गई है। झील का पानी जमने के बाद इसके ऊपर चलता एक व्यक्ति।
अटल टनल रोहतांग से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिस्सू झील पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। लाहुल की खूबसूरती में यह झील चार चांद लगा देती है। शुक्रवार को ताजा बर्फबारी के बाद तापमान माइनस डिग्री में पहुंचने से यह झील जम गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बर्फीली हवाएं चलने की संभावना, 23 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मनाली से रोहतांग की ओर जाते वक्त गुलाबा से आगे पड़ते कोठी गांव का यह नाला भी पूरी तरह से जम गया है। पर्यटकों को यह दृश्य खूब भा रहे हैं। इन दिनों मनाली में रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं व बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
सिस्सू झील जहां हर पर्यटक चाहता है जाना
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली व शीत मरुस्थल लाहुल स्पीति अपनी सुंदरता, शांति, नदी, झील-झरने देश भर के सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। अटल टनल के बन जाने से हर पर्यटक को सिस्सू झील तक पहुंच आसान हो गई है। यह झील मनाली से करीब 40 किलोमीटर दूर है जबकि अटल टनल के नार्थ पोर्टल से झील की दूरी महज छह किलोमीटर है।
Himachal Pradesh: Sissu Lake in Lahaul freezes over as several areas in the state experience sub-zero temperatures. pic.twitter.com/rP3XVo0NbF— ANI (@ANI) December 18, 2021