Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बर्फीली हवाएं चलने की संभावना, 23 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों की मुश्किल बढ़ गई। मौसम विभाग ने शिमला व चंबा जिले में दो दिन बर्फीली हवा चलने की संभावना जताई है। 23 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 08:18 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों की मुश्किल बढ़ गई।

शिमला, धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों की मुश्किल बढ़ गई। मौसम विभाग ने शिमला व चंबा जिले में दो दिन बर्फीली हवा चलने की संभावना जताई है। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और सोलन में तीन दिन तक सुबह और शाम धुंध पडऩे के कारण 500 मीटर से कम दृश्यता रहने का यलो अलर्ट जारी किया है। 23 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा, जिस कारण इस बार 25 दिसंबर को शिमला सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर व्हाइट क्रिसमस की संभावना बढ़ गई है।

loksabha election banner

अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फीले तूफान ने वाहन चालकों समेत पुलिस कर्मचारियों की दिक्कत भी बढ़ा दी। शुक्रवार को करीब 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फाली हवाएं चलीं। बारालाचा, कुंजुम व रोहतांग दर्रों में आधा फीट ताजा हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी मनाली के साथ शिमला शहर में आइजीएमसी, जाखू, संजौली व ढली में बर्फ के फाहे गिरे। कुफरी व नारकंडा में भी हिमपात हुआ है। किन्नौर, लाहुल-स्पीति, मंडी व चंबा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भी बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है।

रोहतांग दर्रे में वीरवार रात बर्फीले तूफान के कारण फाहे मनाली तक पहुंच गए। मंडी जिले की चौहार व छोटा भंगाल घाटी में एक इंच से आधा फीट तक हिमपात हुआ है। चंबा जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी डलहौजी में बर्फ के फाहे गिरे। डैनकुंड व लक्कड़मंडी में आधा इंच, साचपास में ढाई फीट, कुगतिधार में एक फीट, चोभिया धार में एक फीट व भरमौर में तीन इंच बर्फ गिरी। भरमौर में हिमपात के कारण दिनकाधार से बसें नहीं लौट पाई।

जमाव बिंदु से नीचे तापमान

शिमला सहित अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सीजन में सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलंग में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। शिमला, कुफरी, केलंग व कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। प्रदेश में 18 से 22 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

34 सड़कों पर आवाजाही बंद

प्रदेश में 34 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें 32 लाहुल स्पीति में हैं। 30 पेयजल योजनाएं भी जिले में प्रभावित हैं। किन्नौर में दो ट्रांसफार्मर खराब हैं।

प्रदेश सरकार सतर्क

प्रदेश सरकार ने हिमपात के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में सड़क पर रेत फेंकने और सोडियम क्लोराइड की व्यवस्था करने को कहा गया है। विभागों को समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
  • शिमला,-0.2,6.9
  • कुफरी,-2.0,1.5
  • सोलन,-0.2,15.0
  • सुंदरनगर,2.2,12.7
  • केलंग,-8.0,-4.1
  • मनाली,0.6,4.0
  • भुंतर,2.9,13.7
  • कल्पा,-4.4,4.1
  • धर्मशाला,2.2,10.8
  • ऊना,2.6,19.0
  • नाहन,7.9,7.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.