विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के कांगड़ा में हादसा, कबड्डी मैच देखने स्कूल के छज्जे पर चढ़े 150 लोग; अचानका ढांचा गिरने से 23 घायल

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:09 PM (IST)

कांगड़ा के अब्दुल्लापुर में कबड्डी लीग मैच के दौरान दर्शकों से भरा स्कूल का छज्जा गिर गया। हादसे में 23 लोग घायल हुए, दो टांडा रेफर हुए।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल।

HighLights

  1. अब्दुल्लापुर में कबड्डी मैच के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा।

  2. हादसे में कुल 23 लोग घायल हुए, दो टांडा रेफर।

  3. एपीएमसी अध्यक्ष नीशु मोंगरा ने घायलों का हाल जाना।

संवाद सहयोगी, कांगड़ा। कांगड़ा उपमंडल के अब्दुल्लापुर में रविवार को कबड्डी लीग मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मैच देखने के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब्दुल्लापुर के छज्जे पर बैठे दर्शकों का ढांचा अचानक नीचे गिर गया। छज्जे पर करीब 150 लोग बैठे बताए जा रहे हैं। ढांचा गिरते ही वहां बैठे लोग जमीन पर आ गिरे। हादसे में 23 लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल कांगड़ा उपमंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर चोटों के कारण डा. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नीशु मोंगरा कांगड़ा उपमंडलीय चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर बेकाबू कंटेनर ने चेक पोस्ट को मारी टक्कर, कर्मचारी आए चपेट में; दो अस्पताल पहुंचाए

kangra kabaddi accident

घटनास्थल में गिरा छज्जा।

कबड्डी लीग देखने जुटी थी भीड़

अब्दुल्लापुर पंचायत में उम्मीद फाउंडेशन की ओर से कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। प्रतियोगिता के लीग मुकाबले चल रहे थे और रविवार शाम फाइनल मुकाबला भी प्रस्तावित था। प्रतियोगिता देखने के लिए अब्दुल्लापुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

मैच देखने के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब्दुल्लापुर के छज्जे पर भी बड़ी संख्या में दर्शक बैठ गए। इसी दौरान अचानक छज्जे का हिस्सा नीचे गिर गया। देखते ही देखते वहां बैठे लोग नीचे आ गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- Bank Strike: रविवार को खुले अब 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, क्या मिलती रहेंगी एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं?

दो घायल टांडा रैफर

बताया जा रहा है कि छज्जे की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, नीचे गिरते समय कई लोग एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। इससे कई लोगों को चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घायलों को कांगड़ा उपमंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपमंडलीय चिकित्सालय अधिकारी डाॅ. अल्पना की देखरेख में घायलों का उपचार किया गया। डाॅ. अल्पना के अनुसार, एक मरीज की पीठ में गहरी चोट आई है, जबकि एक अन्य मरीज के सिर में चोट लगी है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए डाॅ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया।

घायलों के नाम जानें-

(घायल सभी पंचायत अब्दुल्लापुर व जमानाबाद के रहने वाले है)

क्र.सं. नाम आयु
1 हर्ष 14 वर्ष
2 दक्ष 16 वर्ष
3 अमन 21 वर्ष
4 सुजल 19 वर्ष
5 मोहित 19 वर्ष
6 सुजल 18 वर्ष
7 आर्यन 15 वर्ष
8 अमीश 15 वर्ष
9 निकशांत 23 वर्ष
10 आयुष 20 वर्ष
11 शुभम 31 वर्ष
12 अर्पित 15 वर्ष
13 द्रुव 18 वर्ष
14 सूर्यांश 17 वर्ष
15 अर्कष 15 वर्ष
16 सुशांत 29 वर्ष
17 अभिषेक 21 वर्ष
18 अजय कुमार 35 वर्ष
19 लक्ष्य 21 वर्ष
20 विजय कुमार 26 वर्ष
21 प्रेम चंद 50 वर्ष
22 कृष 21 वर्ष

यह भी पढ़ें- Bank Strike: रविवार को खुले अब 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, क्या मिलती रहेंगी एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं?