हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर बेकाबू कंटेनर ने चेक पोस्ट को मारी टक्कर, कर्मचारी आए चपेट में; दो अस्पताल पहुंचाए
हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में अंतरराज्यीय बैरियर को एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चेक पोस्ट क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोग घायल हो गए।
HighLights
कालाअंब अंतरराज्यीय बैरियर को कंटेनर ट्रक ने टक्कर मारी।
हादसे में चेक पोस्ट क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल हुए।
कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में इंटर स्टेट बैरियर (चेक पोस्ट) को रविवार तड़के कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चेक पोस्ट का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कालाअंब के निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
4 कर्मचारी थे ड्यूटी पर तैनात
हादसा रविवार तड़के करीब 4:20 बजे हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के अनुसार, एक बेकाबू कंटेनर ट्रक सीधे इंटर स्टेट बैरियर की तरफ आता दिखाई देता है। चेक पोस्ट पर एआरटीओ कार्यालय का एक और तीन अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर थे।
खतरे को भांप गए थे कर्मी
र्मचारियों ने ट्रक को अपनी तरफ तेजी से आता देख लिया था, जिससे वे समय रहते सुरक्षित स्थान पर हट गए। स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: Bank Strike: रविवार को खुले अब 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, क्या मिलती रहेंगी एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं?
