विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू के हलके नादौन में BDC अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत, उपाध्यक्ष पद पर BJP ने एक वोट से मारी बाजी

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 06:08 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रीना रानी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित विजय अतुल ने एक वोट से जीत दर्ज की।

नादौन में बीडीसी अध्यक्ष पद की विजेता रीना रानी और उपाध्यक्ष विजय अतुल समर्थकों के साथ।

नादौन में बीडीसी अध्यक्ष पद की विजेता रीना रानी और उपाध्यक्ष विजय अतुल समर्थकों के साथ।

HighLights

  1. नादौन बीडीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रीना रानी विजयी।

  2. उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के विजय अतुल एक वोट से जीते।

  3. मुख्यमंत्री सुक्खू ने नादौन बीडीसी अध्यक्ष की जीत पर बधाई दी।

जागरण संवाद केंद्र, नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में पंचायत समिति यानी बीडीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस समर्थित अन्य पिछड़ा वर्ग की बीडीसी सदस्य रीना रानी सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनी हैं। यह पद आरक्षित था। 

कांग्रेस समर्थित रीना रानी के सामने भाजपा के पास प्रत्याशी उतारने के लिए कोई विकल्प ही नहीं बचा था, क्योंकि ओबीसी वार्ड फस्टे से रीना चुनाव जीती थी और भूपंल की पूजा कुमारी भी कांग्रेस की विचारधारा से जीतकर आई थी मंढियार वार्ड की कमलेश कुमारी भी कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। इस कारण आम सहमति से कांग्रेस मसर्थित रीना रानी को विजय घोषित किया गया।

भाजपा के विजय अतुल बने उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा की ओर से विजय अतुल को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था और कांग्रेस की ओर से केवल कृष्ण को प्रत्याशी घोषित किया गया। इसमें भाजपा समर्थित सदस्य एक वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

कुल 27 सदस्यों में से भाजपा समर्थित विजय अतुल को 14 मत और कांग्रेस समर्थित केवल कृष्ण को 13 मत मिले। 

एसडीएम की मौजूदगी में हुआ चुनाव

एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाया गया है, इसमें रीना रानी को आमसहमति से अध्यक्ष घोषित किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजय अतुल को विजय घोषित किया गया हैं।

नादौन कांग्रेस ने सीएम को दिया जीत का श्रेय

इस दौरान नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की विकास योजनाओं की नादौन बीडीसी अध्यक्ष रीना रानी की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से रीना को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

सीएम ने दी बधाई

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी नवनियुक्त कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष रीना रानी को सहपरिवार बधाई दी है। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने उपाध्यक्ष बनने पर विजय अतुल को बधाई दी हैं।

यह भी पढ़ें: शिमला में कांग्रेस का मार्च, रजनी पाटिल बोलीं- गांधी के हत्यारे की विचारधारा वाले संविधान के रक्षक नहीं हो सकते 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।