विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: चुनावों को लेकर कांग्रेस बनाएगी रणनीति, नवनियुक्त अध्यक्ष भारती लेंगे पदाधिकारियों की बैठक

Published: Sun, 04 Feb 2024 03:31 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की लोकसभा चुनावों को लेकर तैय‍ारियां तेज हो गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती अध्यक्ष बनने ...और पढ़ें

हमीरपुर में सभी पदाधिकारी बैठक में अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा (फाइल फोटो)
हमीरपुर में सभी पदाधिकारी बैठक में अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। लोकसभा चुनावों को लेकर हमीरपुर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को 11 बजे होगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती अध्यक्ष बनने के बाद जिला भर के सभी पदाधिकारियों की पहली बैठक लेने जा रहे हैं।

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व सभी ब्लाकों के अध्यक्ष व पदाधिकारी भाग लेंगे और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों को लेकर अपनी-अपनी राय देंगे। जिला अध्यक्ष सुमन भारती लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ गहन मंथन करेंगे और इसकी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान व मुख्यमंत्री को देंगे।

नए अध्‍यक्ष को सौंपी गई जिम्‍मेदारी

बता दें कि हमीरपुर जिला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला हैं और यहां पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए नए अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं ताकि हर घर व गांव में प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाया जा सके। इस बैठक में मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे को लेकर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री को हमीरपुर दौर भी बन सकता हैं इसलिए कांग्रेस पदाधिकारियों में हलचल तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: Hamirpur: 'विकसित भारत के नींव को मजबूत करने वाला बजट, युवा महिला गरीब और किसान को करेगा सुदृढ़'; पूर्व CM धूमल ने दी प्रतिक्रिया

संगठन को मजबूत बनाने के लिए की जाएगी अहम चर्चा

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा का कहना है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती की ओर से सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व ब्‍लॉक अध्यक्षों को बैठक में आने का निमंत्रण दिया गया हैं ताकि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अहम चर्चा की जा सके।

यह भी पढ़ें: Hamirpur: 'कांग्रेस और इंडी आलयंस में देखने को मिल रही आपसी तकरार', अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना