विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur: 'कांग्रेस और इंडी आलयंस में देखने को मिल रही आपसी तकरार', अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

Published: Tue, 30 Jan 2024 05:07 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन ...और पढ़ें

अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। कांग्रेस और इंडी गठबंधन में आपसी तकरार देखने को मिल रही है। जिसके चलते कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के बौखलाहट में बयान बाजी कर रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए भी कांग्रेस सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही है। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही हैं। ठाकुर ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया वार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा था कि भाजपा 2024 के चुनाव में जीत हासिल करती है, तो देश की स्थिति रशिया की तरह हो जाएगी ,जहां पर चुनावों की मात्र औपचारिकता होती है। ठाकुर ने कहा कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लगे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ईडी की कार्यवाही के समक्ष जवाब देने से कतरा रहे हैं, जो की गंभीर विषय। जिस पर ना तो कांग्रेस पार्टी और ना ही आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन बोलने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: HP Board Date Sheet 2024: हिमाचल के छात्रों पर आई आफत, चुनावों की आहट में शिक्षा बोर्ड ने बदली डेटशीट; अब जल्द होंगे एग्जाम

लालू प्रसाद यादव ने भी किया था लगातार भ्रष्‍टाचार

ठाकुर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भी लगातार भ्रष्टाचार किया था। अब लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करवा रही है। अनुराग ने कहा कि अगर आपने भ्रष्टाचार नहीं किया है, तो जांच में हिस्सा लेना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनाव में दी गई गारंटीयों को पूरा नहीं कर पा रही है। इस तरह के मुद्दे उछलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

कांग्रेस के नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ कर रहे विरोध प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस के नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने में जुटे हैं। ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है और इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्रालय पहले ही स्पष्टीकरण अपना दे चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आत्म चिंतन करना चाहिए। इस तरह की अफवाहें फैलाने पर गुरेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Himachal News: हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा, गणतंत्र दिवस पर मुकेश अग्निहोत्री ने किया एलान

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर चुनाव में प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के नाम की अटकलें पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी उम्मीदवार तय नहीं आया है और अटकलों पर कोई बयान बाजी नहीं की जा सकती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर जिला के दौरे पर रहे । इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर में नादौन में भाजपा सेक्टर प्रभारियों के बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के सेक्टर प्रभारी के साथ चर्चा करना रहा है।