Move to Jagran APP

Himachal Election 2022: नादौन में मुख्यमंत्री का नारा vs बड़े नेताओं का सहारा, सुक्खू व अग्निहोत्री में टक्‍कर

Nadaun Vidhan Sabha Seat नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों को इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनौती दे रही है। कांग्रेस प्रत्याशी सुक्खू के लिए मुख्यमंत्री के नारे की गूंज है तो भाजपा के प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री को जीत के लिए बड़े नेताओं का सहारा है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Sun, 06 Nov 2022 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 01:14 PM (IST)
Himachal Election 2022: नादौन में मुख्यमंत्री का नारा vs बड़े नेताओं का सहारा, सुक्खू व अग्निहोत्री में टक्‍कर
कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू और भाजपा के प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री।

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Nadaun Vidhan Sabha Seat, पूर्व शिक्षामंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. नारायण चंद पराशर के नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों को इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनौती दे रही है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए मुख्यमंत्री के नारे की गूंज है तो भाजपा के प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री को जीत के लिए बड़े नेताओं का सहारा है। क्षेत्र में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने भाजपा की ओर से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री मैदान में हैं।

loksabha election banner

भाजपा दिग्‍गज कर चुके नादौन में प्रचार

आम आदमी पार्टी से शैंकी ठुकराल, बहुजन समाज पार्टी से देशराज दड़ोच व निर्दलीय रणजीत सिंह जीतू व सुरेंद्र गौतम चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की जनसभाओं में अब तक गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रचार कर चुके हैं।

सुक्‍खू गांव-गांव में डटे

कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं गांव-गांव जाकर अपने प्रचार में डटे हैं। समय मिलते ही प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी बतौर कांग्रेस स्टार प्रचारक होने के नाते कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल अभी तक किसी बड़े नेता की बड़ी जनसभा नहीं करवा पाए हैं। वे स्वयं ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। क्षेत्र में 94926 मतदाता छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदाताओं की स्थिति

  • पुरुष 47721
  • महिला 47205
  • सर्विस वोटर 1506
  • नए मतदाता 1913
  • कुल मतदाता 94926
  • कुल बूथ - 121
  • शहरी क्षेत्र - 1
  • ग्रामीण क्षेत्र 460
  • संवेदनशील - 5

पिछले चार चुनाव में स्थिति

  • 2003 कांग्रेस, सुखविंद्र सिंह सुक्खू
  • 2007 कांग्रेस, सुखविंद्र सिंह सुक्खू
  • 2012 भाजपा, विजय अग्निहोत्री
  • 2017 कांग्रेस, सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Himachal Election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र में आखिर क्‍यों नहीं OPS, जयराम ने दी प्रतिक्रिया, UCC पर भी बोले

Himachal BJP Manifesto: भाजपा ने जारी किया 11 संकल्‍प का घोषणा पत्र, महिलाओं को 33% नौकरी, छात्राओं को स्‍कूटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.