Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कृषि विक्रय केंद्र बंद, किसान तंग

संवाद सहयोगी कांगू जहां एक तरफ प्रदेश सरकार किसानों को सुदृढ़ मजबूत व आत्मनिर्भर बनान

By JagranEdited By: Updated: Thu, 28 Oct 2021 05:47 PM (IST)
Hero Image
कृषि विक्रय केंद्र बंद, किसान तंग

संवाद सहयोगी, कांगू : जहां एक तरफ प्रदेश सरकार किसानों को सुदृढ़, मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाएं धरातल पर उतार रही है और किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन कांगू स्थित कृषि विक्रय केंद्र में न तो बीज और न ही कर्मचारी मिल रहे हैं। इस कारण किसानों को बाजार से महंगे दाम पर बीज खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कृषि प्रसार अधिकारी का स्थानांतरण होने से पद करीब एक माह से खाली है, जबकि आजकल बिजाई का समय चला हुआ है। कृषि विक्रय केंद्र कांगू का बेलदार एक माह की छुट्टी पर है।

लोगों ने कहा कि केंद्र में कर्मचारी न होने से किसानों को बाजार से महंगे दाम पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं। लोगों ने उच्चाधिकारियों सहित प्रदेश सरकार से कृषि प्रसार अधिकारी की तैनाती करने की मांग की है ताकि किसानों को उचित दाम पर बीज उपलब्ध हो सकें।

कृषि विभाग नादौन के विषयवाद विशेषज्ञ सुरेश कुमार धीमान का कहना है कि इस समय विभाग के पास तीन पद हैं जिनमें से एक पद विषयवाद विशेषज्ञ और दो कृषि प्रसार अधिकारी के पद हैं जिनमें से कृषि प्रसार अधिकारी विनोद के पास कांगू का इंचार्ज है। उन्होंने बताया कि कृषि प्रसार अधिकारी कांगू का स्थानांतरण हो गया है और बेलदार के लड़के की शादी है वह छुट्टी पर चला गया है। इस कारण कांगू कृषि विक्रय केंद्र बंद पड़ा हुआ है। जल्द केंद्र को खुलवाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।