आपसी खींचतान से नहीं हो रहा प्रदेश का विकास : रमणीक
संवाद सहयोगी, जलाड़ी : जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रमणीक ¨सह परमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों
संवाद सहयोगी, जलाड़ी : जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रमणीक ¨सह परमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों की आपसी खींचतान से प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है। रमणीक सोमवार को नादौन में प्रदेश सरकार के विकास के दावों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक तीसरे दिन दिल्ली में शिकायती पत्र लेकर पहुंच रहे हैं। एक मंत्री नौकरियों का पिटारा खोलता है तो दूसरा उन्हें रद कर रहा है। राजनीतिक खींचतान में जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि अब सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे केस बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास ने ही भाजपा को विश्व की सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बनाया है। केंद्र सरकार ने एक साल के कार्यकाल में दर्शा दिया है कि उनके राज में भ्रष्टाचार को कोई स्थान नहीं है। विकास केवल मात्र उनका ध्येय है।