यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम में किया संबोधन, कांग्रेस पर भी बोला हमला
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम ...और पढ़ें

HighLights
- मोदी के नेतृत्व में मज़बूत हुआ भारत, बढ़ी तिरंगे की ताकत : अनुराग ठाकुर
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी बोला हमला
- प्रियंका गांधी के खिलाड़ियों की प्राइज मनी को बढ़ाने के सवाल का दिया जवाब
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने 'मेरी माटी मेरा देश' (Meri Maati Mera Desh) कार्यक्रम के दौरान संसदीय क्षेत्र के भोरंज, हमीरपुर व बड़सर विधानसभा में स्कूली छात्रों, अध्यापकों व स्थानीय जनता को संबोधित किया।
इस संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए, उसमें से घरों पर तिरंगा फहराना भी एक बड़ा कार्यक्रम था। देश के हर कोने हर घर हर गांव में जहां तक की कश्मीर के लाल चौक पर भी तिरंगा खुले मन से खुले दिल से घर-घर पर फहराया गया।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमें तिरंगा फहराने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने पड़ी थी। कांग्रेस की उस समय की सरकार ने जम्मू के श्रीनगर के लाल चौक पर हमें जाने नहीं दिया था । हम वहां पर तिरंगा झंडा फहराना चाहते थे। जब धारा 370- 35 ए मोदी ने हटा दी है।अब हम जब श्रीनगर के लाल चौक पर भी झंडा फहरा सकते हैं कोई हमें रोकने वाला नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने सबका किया आभार व्यक्त
देश को मजबूत नेता और मजबूत सरकार देने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। आजादी के अमृत महोत्सव में हमको वीर सेनानियों को और बलिदानों को स्वतंत्रता युद्ध के वीर बलिदानियों को याद करना है। गांव -गांव के स्कूलों में बड़े-बड़े बोर्ड लगवाएंगे जिसमें वहां के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम वीर बलिदानियों के नाम वीर सैनिकों के नाम लिखे जाएंगे। ताकि वहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले आने वाली अगली पीढ़ी को यह ज्ञात हो हमारे आज के लिए पूर्व में अपना किसने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- चीन और पाकिस्तान से क्यों जगता है प्रेम
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर बोला हमला
केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के ज्ञान में कमी है और पढ़ने लिखने की आदत नहीं है। एक परिवार से देश नहीं चलता है लेकिन संविधान व नियमों से देश चलता है। अब वह देश को कितना गुमराह करेंगे।
जिस राजनीतिक दल ने 70 सालों तक राज किया है और महिला आरक्षण बिल कभी मंजूर नहीं करवाया। कांग्रेस को सांप सूंघ गया था या फिर क्या मजबूरी थी क्यों महिला आरक्षण बिल पास नहीं किया था। मोदी सरकार ने महिलाओं का दर्द समझा है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
.jpg)
प्रियंका गांधी को दिया जवाब
उन्होंने प्रियंका गांधी के महिला विधेयक को लागू करने में देरी के बयानों पर खिलाड़ियों की प्राइज मनी को बढ़ाने के सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि बहुत सारे राज्यों अपने खिलाड़ियों का बढ़चढ़ कर प्रोत्साहन करते है लेकिन हिमाचल प्रदेश में सुविधाएं खेलों की नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जीत कर आते है वह मान सम्मान भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध किया है कि खिलाड़ियों का प्राइज मनी भी बढ़ाया जाए और सरकारी नौकरी भी दी जाए।
अग्निवीर सैनिक की मौत पर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही
अग्निवीर सैनिक की मौत पर शहीद का दर्जा न देने पर हो रही बयानों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिर एक बार कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है और मुझे लगता है कि देश को कांग्रेस के बड़े झूठ से सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर अपनी ही राईफल से मृत्यु हुई है और सभी को यह सब ज्ञात है। लेकिन कांग्रेस को पता नहीं है कि शहीद का दर्जा देने के लिए मापदंड तय किए गए है।
