विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- चीन और पाकिस्तान से क्यों जगता है प्रेम

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 15 Oct 2023 07:01 PM (IST)

केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

HighLights

  1. कसौली में एक कांग्रेस नेता का बयान हास्यस्पद
  2. जब सर्जिकल स्ट्राइक हो रही थी तो कांग्रेस ने मांगे थे सबूत
  3. भारत सशक्त है, तोड़ने की कोशिश की तो फोड़ने का काम करेगा भारत

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं खेल मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur On Congress) ने हमीरपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया है और आज कोई अगर सेना पर प्रहार करता है तो उससे दोगुना जबाव दिया जाता हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के कसौली में एक कांग्रेस नेता आता है और कहता है कि मोदी सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवादियों के खिलाफ नहीं करनी चाहिए थी और आतंवादियों व पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए थी। जब सर्जिकल स्ट्राइक हो रही तो कांग्रेस नेताओं ने सबूत मांगे थे। कांग्रेस वालो सुन लो तुम्हारे दिल जुडे होंगे पाकिस्तान के साथ लेकिन यह नया भारत सशक्त है और जिसमें तोड़ने की कोशिश करने पर फोड़ने का काम भारत करेगा।

पाकिस्तान से कांग्रेस को क्या मिलता है

ठाकुर ने आगे कहा कि क्या मिलता है कांग्रेस को पाकिस्तान से। एक भी कांग्रेस नेता ने अपनी बात का खंडन नहीं किया है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्यों बार बार कांग्रेस को पाकिस्तान प्रेम नजर आता है। उन्होंने कहा कि चीन के अतिक्रमण करने पर सैनिकों के जबाव देने के समय में भी सेना के पक्ष में राहुल गांधी नहीं बोले थे। उन्होंने कहा कि चीन के लिए कांग्रेस फंड से कितना पैसा गया है, इसके बारे में आज तक नहीं बताया गया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस में शामिल हुए BJP के पदाधिकारियों का पूर्व विधायक पर पलटवार, बोले- 'हार के बाद खो चुके मानसिक संतुलन'

उन्होंने आग कहा कि चीन में हुए ओलपिंक में भी बंद कमरे के बीच गांधी परिवार व कांग्रेस नेताओं के हस्ताक्षर हुए थे, जिसके बारे में आज तक नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान प्रेम कांग्रेस का बार- बार सवाल खड़ा करता है कि इसको लेकर कांग्रेस की क्या मशां है।

पीएम मोदी ने दुनिया को शांति देने का काम किया

ठाकुर ने कहा कि आज इजराइल में निर्दोष लोगों को मारा गया है लेकिन आज के समय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने क्या पास किया सबको पता है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस किसके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में संकट का काल चल रहा है और यह दिखाता है कि दुनिया में सब ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी पूरी दुनिया में शांति देने का काम पीएम मोदी ने किया है।\

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला सचिव विनोद ठाकुर, महामंत्री अजय रिंटू व अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए जाति जनगणना का उपयोग करने की कोशिश कर रही', हिमाचल के पूर्व सीएम व भाजपा नेता ने की आलोचन