विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dharmshala News: विश्व के सबसे खूबसूरत मैदान में खेलने को तैयार है हम, बोले साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बाबुमा

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Mon, 16 Oct 2023 03:05 PM (IST)

South Africa Vs Netherland हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैच से पूर्व ...और पढ़ें

धर्मशाला स्टेडियम में साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच के लिए तैयार
धर्मशाला स्टेडियम में साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच के लिए तैयार

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। ICC One Day World Cup Match: धर्मशाला स्टेडियम (South Africa) में साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड (South Africa Vs Netherland) आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैच से पूर्व प्रेस वार्ता करते हुए दक्षिण अफ्रीका कप्तान तेम्बा बाबुमा (Temba Bavuma) ने कहा कि विश्व के सबसे खूबसूरत मैदान में खेलने के लिए तैयार है। हम उम्मीद कर रहे है कि कल बारिश न हो। और हम बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ उतरकर खेलेंगे। हम अपने प्लान में कोई भी परिवर्तन नहीं कर रहे हैं, जिस तरह से हम खेल रहे है, उसे हम लगातार जारी रखेंगे।

हल्के में नहीं लेना चाचते किसी गेम को 

धर्मशाला आउट फील्ड हल्की पेच वाली है, ऐसे में हमें अपनी डाइविंग तकनीक में बदलाव करना होगा। टीम प्लान को भी उस हिसाब से रखना होगा। वनडे वर्ल्ड कप में भी हम पुराने मैच की रिधम को जारी रखते हुए खेल रहे हैं। अफ्रीकी कैप्टन ने कहा कि हम किसी भी गेम को हल्के में नहीं लेना चाहते है।

अपोजिशन टीम को ध्यान में रखते हुए खेलेंगे

नीदरलैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में क्वालीफाई किया है, ऐसे में हम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। हमने टी-20 वर्ल्ड कप खोया है, लेकिन ये 50 ओवर का वर्ल्ड कप अलग है, तो ऐसे में हम हर ओपीजिशन टीम को ध्यान में रखते हुए गेम खेलेंगे।

Also Read: Manali Snowfall: हिमपात देख झूम उठे सैलानी, दोपहर बाद पर्यटकों के लिए बन्द हुआ रोहतांग दर्रा