हिमाचल में तीन दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाको में छह से आठ जनवरी तक भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।
शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश में तीन दिन लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाको में छह से आठ जनवरी तक भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। उत्तर अफगानिस्तान व जम्मू कश्मीर की ओर से बढ़ रही पश्चिमी हवाओं के राज्य में प्रवेश करने से समूचे राज्य में शीतलहर है। प्रदेश के मनाली व कुफरी सहित कई हिस्सों में देर रात से बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।
पढ़ें: रोहतांग दर्रे में एक फुट बर्फबारी, लाहुल का कुल्लू से संपर्क कटा
कई स्थनों में ओस के कारण सड़को पर फिसलन बढ़ी है जिससे वाहन चालको को दिक्कत हो रही है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो मे रुक रुक कर बर्फ के फाहे गिर रहे है। वीरवार को कोठी में चार इंच, केंलग तीन इंच व कल्पा में दो इंच ताजा हिमपात हुआ। मनाली में सात मिलीमीटर बारिश हुई। आज सुबह से मनाली में बर्फबारी हो रही है। लाहुल स्पीति में बुधवार को हुई बर्फबारी से लोगों की दिक्कते बढ़ गई है। हर ओर बर्फ होने के कारण लोगों का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिमला व धर्मशाला को छोड़कर अन्य स्थानो में न्यूनतम तापमान मे भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिह ने बताया कि नौ जनवरी को राज्य में मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।