विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुंदर ठाकुर के बागी तेवरों से गरमाई हिमाचल कांग्रेस की राजनीति, मंत्री पद की कसक ने बढ़ाई सरकार और संगठन की धड़कनें

By Hansraj SainiEdited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 02:20 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Nov 2026 02:49 PM (GMT+05:30)

कुल्लू सदर से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर के बागी तेवरों ने हिमाचल कांग्रेस में भूचाल ला दिया है, जिससे सरकार और संगठन दोनों असहज हैं।

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बुधवार को मीडिया के सामने बेबाक बयान दिए। जागरण

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बुधवार को मीडिया के सामने बेबाक बयान दिए। जागरण

HighLights

  1. सुंदर ठाकुर के बागी तेवरों से हिमाचल कांग्रेस में भूचाल।

  2. मंत्रिमंडल विस्तार में अनदेखी से विधायक में गहरा असंतोष।

  3. गारंटियों से पल्ला झाड़ना, अलका लांबा पर साधा निशाना।

हंसराज सैनी, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बयानों के गर्माते तीर एक नए राजनीति भूचाल का संकेत दे रहे हैं। कुल्लू सदर से कांग्रेस विधायक और पूर्व सीपीएस सुंदर ठाकुर के बागी तेवरों ने न सिर्फ पार्टी के भीतर भूचाल ला दिया है, बल्कि सरकार और संगठन दोनों की नींद उड़ा दी है। 

मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही लगातार देरी और खुद को इस दौड़ से बाहर महसूस करने की कसक अब विधायक की जुबान पर साफ झलकने लगी है। उनके इन तीखे तेवरों ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भी असहज कर रखा है।

गारंटियों से पल्ला और अलका लांबा पर सीधा हमला

राजनीतिक पारे में उबाल तब और आ गया जब सुंदर ठाकुर ने कांग्रेस की उन गारंटियों से ही किनारा करना शुरू कर दिया, जिनके दम पर पार्टी सत्ता में आई थी। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने के वादे के तहत भरवाए गए फार्म के पूरे मामले पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए इसका पूरा ठीकरा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के सिर फोड़ दिया।  सत्ता के गलियारों में अपनी अनदेखी से उपजा यह असंतोष अब पार्टी के शीर्ष प्रबंधन को भी कठघरे में खड़ा कर रहा है।

कार्यकर्ताओं के पाले में गेंद, हाईकमान के सामने बड़ी चुनौती

सुंदर ठाकुर के तेवरों से यह स्पष्ट हो गया है कि वह किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य का पूरा अधिकार अपने वफादार कार्यकर्ताओं को सौंप दिया है। कार्यकर्ताओं की अदालत में फैसले की बात कहकर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय हाईकमान के सामने एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है।

कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्रवाई ने डाला आग में घी

दूसरी ओर, कुल्लू जिला अध्यक्ष सेस राम के खिलाफ हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई ने आग में घी डालने का काम किया है। यदि पार्टी आलाकमान ने समय रहते इस असंतोष और अंदरूनी कलह को शांत नहीं किया, तो यह आने वाले समय में हिमाचल कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकट बन सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नए जिलों के गठन पर मंत्री विक्रमादित्य ने भी उठाए सवाल, बोले- शिमला का विभाजन नहीं मंजूर; दिए सुझाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।