विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: बर्फ से ढके अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर, हिमाचल में 200 से अधिक सड़कें बंद

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 20 Jan 2023 07:12 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मनाली में गुरुवार से लगातार हिमपाल जारी है। अटल ...और पढ़ें

अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर एक फीट हिमपात हो चुका है
अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर एक फीट हिमपात हो चुका है

मनाली, जागरण संवादाता। हिमाचल में गुरुवार रात से वर्षा हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर एक फीट हिमपात हो चुका है। मनाली-केलंग मार्ग बंद हो गया है।बारालाचा, शिंकुला व दारचा में भारी हिमपात से जंस्कार और कारगिल का संपर्क भी कट गया है। वर्षा व हिमपात से प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में शीत लहर चलने के साथ मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की भी आशंका जताई है। प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को मनाली, केलंग समेत प्रदेश के पांच स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन कुछ स्थानों पर हिमपात व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: हिमाचल में हो रही बर्फबारी और बारिश फलदार पौधों के लिए फायदेमंद

नारकंडा में बर्फबारी ने रोके वाहनों के पहिए

नारकंडा में शुक्रवार को फिर से हुई बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर छोटी गाड़ियों सहित निगम की बसों के पहिए थम गए हैं। निगम की ओर से एहतियातन वाया सुन्नी होकर बसों को भेजा जा रहा है। बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है और पर्यटन स्थल नारकंडा सहित हाटू पीक के साथ लगते क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं।

वीरवार शाम से ही राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बसों की आवाजाही नारकंडा से बंद कर दी गई थी। रामपुर की ओर से बसों को वाया सुन्नी होकर भेजा गया। जबकि शुक्रवार सुबह छोटे और बड़े वाहन की आवाजाही राष्ट्रीय राजमार्ग पांच से पूरी तरह बंद हो गई है।

यह भी पढ़ें: Chamba Weather Today: हिमाचल के चंबा में बर्फबारी से आफत, 14 रास्तों पर यातायात ठप्प

बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की बात है। मौसम के बदले मिजाज से समूचे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप है। क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में जहां हल्का हिमपात हुआ है, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं।

बागवानी के लिए संजीवनी है हिमपात

जनवरी माह में हो रही बर्फबारी व बारिश सेब व अन्य फलदार पौधों के लिए संजीवनी के समान है। बागवान तीन माह से बारिश व बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार देरी से हो रही बारिश व बर्फबारी से बागवानों के कामकाज पूरी तरह से ठप पड़े हुए थे। बर्फबारी होने से अब बागवान बागीचों में व्यस्त हो जाएंगे।

बागवान अपने बागीचों में तौलिए, नए पौधों के लिए गड्ढे बनाने व खाद डालने का कामकाज में जुट जाएंगे ताकि आने वाली फसल अच्छी हो सके।