विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chamba Weather Today: हिमाचल के चंबा में बर्फबारी से आफत, 14 रास्तों पर यातायात ठप्प

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 20 Jan 2023 06:58 PM (IST)

हिमाचल के चंबा में गुरुवार से ही बर्फबारी जारी है। शुक्रवार को भी चंबा में भारी बर्फबारी और बारिश हुई ...और पढ़ें

शुक्रवार को भी चंबा में भारी बर्फबारी और बारिश हुई, इसके चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है
शुक्रवार को भी चंबा में भारी बर्फबारी और बारिश हुई, इसके चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है

चंबा,जागरण संवादाता। हिमाचल प्रदेश लगातार हो रहे हिमपात के चलते बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है। हर रोज हिमाचल की पहाड़ियों पर बर्फबारी हा रही है। अब हिमाचल के चंबा में ताजा बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंबा में वीरवार देर शाम मौसम के करवट बदलते ही शुरू हुआ बर्फबारी और बारिश का दौर शुक्रवार को भी पूरा दिनभर चलता रहा।

शुक्रवार को जनजातीय उपमंडल पांगी व भरमौर सहित चुराह, सलूणी तथा डलहौजी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि, निचले क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर जारी रहा।

यह भी पढ़ें: Shimla: 24 घंटों में ताजा बर्फबारी के कारण हुईं 275 सड़कें बंद, बिजली भी गुल; बढ़ी लोगों की परेशानियां

वर्षा व बर्फबारी का दौर जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण पांगी घाटी का संपर्क टूट गया है। हालांकि, पांगी मुख्यालय किलाड़ सहित साथ लगते क्षेत्रों में शुक्रवार तक कम बर्फबारी हुई। ऐसे में घाटी में वाहन एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच पाए। लेकिन, जम्मू-कश्मीर के तियारी क्षेत्र में करीब एक फुट तक बर्फबारी हुई है, जिस कारण शेष विश्व से कट गया है।

वहीं, केलंग की ओर से भी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई है। वर्षा व बर्फबारी के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इससे जिला में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। पांगी मुख्यालय किलाड़ में करीब चार इंच तो उपरी क्षेत्रों में आठ इंच तक बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय चंबा में भी भारी वर्षा के कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।-

14 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित

जिला चंबा में वर्षा व बर्फबारी के कारण शुक्रवार को करीब 25 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। लेकिन, लोक निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार शाम तक करीब 11 मार्गों को बहाल कर दिया गया। जबकि, 14 मार्गों पर आवाजाही ठप पड़ी हुई थी। वहीं, विद्युत उपमंडल तीसा के तहत तीन ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए थे। जबकि, भरमौर में एक पेयजल योजना भी प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: हिमाचल में हो रही बर्फबारी और बारिश फलदार पौधों के लिए फायदेमंद

बढ़ा हिमस्खलन का खतरा

जिला चंबा में वर्तमान समय में मौसम के तेवर कड़े हैं। इससे बर्फबारी व वर्षा का दौर शुरू हो गया है। लोगों से अपील है कि जब तक जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के दौरान हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। इसलिए लोग सतर्कता बरतें।

निचले क्षेत्रों में भी पहाड़ी से पत्थर गिरने की संभावना रहती है। वहीं, सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि बर्फबारी व वर्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सहित तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। डीसी राणा, उपायुक्त चंबा ने कहा है कि इलाके में बर्फबारी को देकर हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें।